कानून, अधिकार और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति किया जागरूक 
अकोला

कानून, अधिकार और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता, मुर्तिजापुर में बाल संरक्षण पर कार्यशाला

Child Protection Workshop: मुर्तिजापुर में बाल संरक्षण पर कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें बाल अधिकार, कानून और सामाजिक जिम्मेदारियों पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी।

आंचल लोखंडे

Akola News: महात्मा गांधी प्रशिक्षण संस्था और राज्य बाल संरक्षण संस्था के संयुक्त तत्वावधान में मुर्तिजापुर में बाल संरक्षण विषय पर एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में तालुका क्षेत्र की सभी आंगनवाड़ी सेविकाएं, आशा सेविकाएं और पुलिस पाटिलों ने सहभाग लिया। कार्यशाला का उ‌द्घाटन जिला कार्यक्रम अधिकारी राजश्री कौलखेडे के हाथों संपन्न हुआ। इस अवसर पर बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य एड। संजय सेंगर, नायब तहसीलदार गिरीजा लोखंडे, सामाजिक कार्यकर्ता अमित रायबोले, सुजल देशमुख, अनिल राऊत और प्रशिक्षक संतोष चक्रनारायण उपस्थित थे।

एड. संजय सेंगर ने बाल संरक्षण से जुड़े प्रमुख कानूनों जैसे बाल लैंगिक अत्याचार अधिनियम 2012, बाल विवाह अधिनियम 2006, जेजे एक्ट 2015 पर सरल और स्पष्ट भाषा में जानकारी दी। उन्होंने बालकों की देखभाल और सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए उपस्थितों को जागरूक किया। प्रशिक्षक संतोष चक्रनारायण ने बालस्नेही ग्राम पंचायत की संकल्पना, सक्षम बालक निर्माण, बाल अधिकार और सुरक्षा जैसे विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन किया।

गंभीर सामाजिक मुद्दों पर प्रशिक्षण

अनिल राऊत ने बाल भिक्षावृत्ति, नशामुक्ति और बाल मजदूरी जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों पर प्रशिक्षण दिया। वहीं समुपदेशक शरद तलेगांवकर ने ग्राम बाल संरक्षण समिति की कार्यप्रणाली और संरचना की जानकारी दी। कार्यक्रम का प्रास्ताविक जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी गिरीश पुसदकर ने किया। संचालन चाइल्ड लाइन की समुपदेशक शरयू तलेगांवकर ने किया और आभार प्रदर्शन जिला बाल संरक्षण अधिकारी राजु लाडूलकर ने किया।

बालकों के सुरक्षित भविष्य की दिशा में पहल

इस कार्यशाला के सफल आयोजन में जिला बाल संरक्षण कक्ष, चाइल्ड लाइन, एक्सेस टू जस्टिस प्रकल्प अकोला, सुखाय फाउंडेशन, तीक्ष्णगत संस्था और विपला फाउंडेशन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विशेष योगदान दिया।

कार्यशाला का उद्देश्य बाल संरक्षण से जुड़े सभी संबंधित व्यक्तियों को कानून, अधिकार और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना था, जिससे बालकों का समग्र विकास और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। यह आयोजन बाल अधिकारों की रक्षा और बालकों के सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक सराहनीय पहल सिद्ध हुआ। आयोजकों ने आशा व्यक्त की कि इस कार्यशाला से प्राप्त ज्ञान का उपयोग सहभागी अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी रूप से करेंगे।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?