एसटी बस (सोर्स: सोशल मीडिया) 
अकोला

हॉल्टिंग चार्ज इतना कम कि नाश्ता भी मुश्किल! एसटी कर्मचारियों का टूट रहा सब्र, बढ़ोतरी की मांग तेज

MSRTC Employee Halt Charges: एसटी महामंडल के चालक-वाहक बढ़ती महंगाई के बीच बेहद कम हॉल्टिंग चार्ज से परेशान हैं। शहरी क्षेत्रों में केवल 80 और ग्रामीण में 75 रुपये मिलते है।

आकाश मसने

Maharashtra ST Mahamandal News: एसटी महामंडल अपने कर्मचारियों की सुविधाओं के प्रति बेहद उदासीन दिखाई दे रहा है। दिन-रात दौड़धूप करने वाले चालक-वाहकों को बेहद कम वेतन मिलता है। उसमें भी हॉल्टिंग यानी बाहर गांव रुकने वाली बसेस के लिए दिया जाने वाला हॉल्टिंग चार्ज अत्यंत कम है। शहरी क्षेत्रों में रुकने के लिए मात्र 80 रुपये और ग्रामीण क्षेत्रों में 75 रुपये दिए जाते हैं।

वर्तमान महंगाई को देखते हुए इस राशि में दो वक्त का नाश्ता भी मुश्किल हो जाता है, जिससे चालक-वाहकों को अपने जेब से खर्च कर रात गुजारनी पड़ती है। यही कारण है कि कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ रही है और हॉल्टिंग चार्ज बढ़ाने की मांग जोर पकड़ रही है।

अकोला मंडल में 120 गाड़ियों का हाॅल्ट

अकोला एसटी महामंडल में वाशिम जिले का भी समावेश है, जहां कुल 9 एसटी डिपो हैं। इन डिपो में आज की तारीख में 632 चालक और 623 वाहक कार्यरत हैं। यानी कुल 1255 कर्मचारी सेवा दे रहे हैं। प्रत्येक डिपो से रोजाना 5 से 6 गाड़ियां ग्रामीण क्षेत्रों में और 6 से 7 गाड़ियां शहरी क्षेत्रों में हॉल्टिंग के लिए जाती हैं। इस प्रकार 9 डिपो से रोजाना लगभग 110 से 120 गाड़ियां बाहर गांव ठहती हैं। इन गाड़ियों के चालक-वाहकों को शहर से बाहर ठहरने के दौरान शहरी क्षेत्रों में 80 और ग्रामीण क्षेत्रों में 75 रुपये ही मिलते हैं। बढ़ती महंगाई में यह राशि बेहद कम है, जिससे कर्मचारियों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

ठंड में चटाई और चादर पर कटती रात

वर्तमान में ठंड का मौसम चल रहा है। ऐसे में कई बार चालक-वाहकों को केवल चटाई और अपने साथ लाई हुई एक चादर पर ही ठिठुरते हुए रात गुजारनी पड़ती है। कई स्थानों पर सुविधाओं का अभाव होने से उन्हें गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस ओर एसटी महामंडल का ध्यान आकर्षित करने की बार-बार मांग की जा रही है।

सीनियर लेवल पर फॉलो-अप जारी

अकोला डीटीओ पवन लांजुलकर ने कहा कि जिले में चालक और वाहकों को सभी ज़रूरी सुविधाएं देने की कोशिश की जा रही है। साथ ही, हॉल्टिंग चार्ज बढ़ाने को लेकर सीनियर लेवल पर फ़ॉलो-अप चल रहा है और उम्मीद है कि जल्द ही कोई हल निकल आएगा।

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी