अकोला

अकोला मनपा की स्थायी समिति की सभा,  शहर में 5 स्थानों पर दिए जाएंगे पार्किंग के कॉन्ट्रैक्ट

अकोला महानगरपालिका की स्थायी समिति की सभा में 5 स्थानों पर पार्किंग के कॉन्ट्रैक्ट, 2 शौचालयों के निर्माण और सड़कों के विकास का निर्णय लिया गया। सभा में फेरीवालों की वसूली पर भी चर्चा हुई।

महाराष्ट्र डेस्क

Akola Municipal Corporation :अकोला महानगरपालिका की स्थायी समिति की सभा सभापति विजय अग्रवाल की उपस्थिति में संपन्न हुई. इस सभा में 10 स्थानों में से 5 स्थानों पर पार्किंग का कॉन्ट्रैक्ट देना मंजूर किया गया. इसी तरह स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत करीब 50 लाख की लागत से 2 शौचालयों के निर्माण किए जाएंगे. इसी तरह तीन क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण किए जाएंगे.

इसी तरह सोमवार की स्थायी समिति की सभा में शहर के जनता बाजार, पुराना सब्जी बाजार, लोहा बाजार और शिवचरण पेठ जैसे प्रमुख बाजारपेठ क्षेत्रों में दैनिक चिट्टी वसूली की निविदा रद्द कर दी गयी. यह निविदा तीन कॉन्ट्रैक्टरों ने भरी थी. पाइंटरफेरीवालों की वसूली मनपा खुद करें देवस्थायी समिति की सभा में वंचित बहुजन आघाड़ी के स्थायी समिति सदस्य नीलेश देव ने कहा कि, शहर में फेरीवालों की वसूली अकोला मनपा ने खुद करनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि इसके लिए ठेका देने की जरूरत नहीं है. पानी की कमी, सार्वजनिक सुविधा, पार्किंग शुल्क में वृद्धि का मुद्दा उपस्थित किया. अकोला मनपा प्रशासन की नीतियों को लेकर आक्रमक भूमिका ली. इसके अलावा भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण मुद्दे इस मिटिंग में रखे. कोटकई विकास कार्य शुरू किए जाएंगेपांच स्थानों पर पार्किंग का ठेका देना मंजूर किया गया है. इसी तरह शौचालयों के निर्माण किए जाएंगे तथा इन क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण करना मंजूर किया गया है.

उन्होंने बताया कि, बाजारों की दैनिक चिट्टी वसूली की निविदा दुबारा निकाली जाएगी. इस तरह का निर्णय लिया गया है. विजय अग्रवाल, स्थाई समिति सभापति, मनपा.कैप्शन अकोला. स्थायी समिति की सभा में उपस्थित सभापति विजय अग्रवाल व अन्य.

Delhi CJP Protest LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को अवमानना का नोटिस जारी किया, 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO

नेपाल में बैक टू बैक कुदरत की मार! बूढ़ी गंडकी नदी में आई बाढ़, लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया

ध्रुव राठी और CJP नेता रिहा, पूछताछ के बाद छूटे, 2 बजे की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी सबकी नजरें