अकोला

मानोरा: भाजपा का 46वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न, भक्तराज महाराज ने किया ध्वजवंदन और मार्गदर्शन

भाजपा ने 46वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, कार्यकर्ताओं का महत्व बताया गया।

रूपम सिंह

BJP Foundation Day: भारतीय जनता पार्टी भाजपा का 46वां स्थापना दिवस शहर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सोमवार को सुबह 9 बजे शहर के जनसंपर्क कार्यालय में ध्वजवंदन का कार्यक्रम आयोजन किया गया था, ध्वज वंदन कार्यक्रम के पश्चात महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा सह संयोजक भक्तराज महाराज ने कहा कि, भाजपा ने पार्टी संगठन में युवाओं को पर्याप्त अवसर दिए हैं और नेताओं के मुकाबले कार्यकर्ताओं को अधिक महत्व दिया है, जिससे पार्टी संगठन मजबूत बना है।

दो सदस्यों वाली यह पार्टी आज संसद में सबसे अधिक सदस्य संख्या वाली पार्टी बन गई है, ऐसा प्रतिपादन विधायक बाबूसिंह महाराज पोहरागड़ के पुत्र भक्तराज महाराज ने किया। भारत प्रगति की दिशा में अग्रसर भक्तराज महाराज ने आगे कहा कि वर्तमान युद्धजन्य परिस्थितियों में भी भारत प्रगति की दिशा में अग्रसर है और आम जनता को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर एक विश्वसनीय राष्ट्र के रूप में अपनी स्वतंत्र पहचान बनाई है। यही नए भारत की पहचान है। यह बात मानोरा में भाजपा के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर कही।

इस अवसर पर उन्होंने सबसे पहले भारत माता, श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमाओं का पूजन किया। इस अवसर पर भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ की उपस्थिति थी, जिनमें तहसील अध्यक्ष अरविंद इंगोले सहित भाजपा के प्रवीण धोटे, राजेंद्र देशमुख, महादेवराव ठाकरे, सुदाम तायडे, डॉ। सुहास देशमुख, हेमंत देशमुख, श्याम डोलस, रामेश्वर राठोड़, वरिष्ठ पदाधिकारी शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ प्रमुख, कार्यकर्ता तथा वरिष्ठ नेताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति थी।

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?