हर्षवर्धन सपकाल (सोर्स: सोशल मीडिया) 
अकोला

हिदायतुल्ला पटेल हत्याकांड से गरमाई सियासत, कांग्रेस ने फडणवीस सरकार को ठहराया जिम्मेदार

Maharashtra News: महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने अकोला में कांग्रेस नेता हिदायतुल्ला पटेल की हत्या को कानून-व्यवस्था की विफलता बताया। साथ ही महायुति सरकार पर जमकर हमला बोला।

आकाश मसने

Harshwardhan Sapkal Statement: महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि पूर्णकालिक गृह मंत्री के अभाव में अपराध बेलगाम हो गए हैं। अकोला में कांग्रेस नेता हिदायतुल्ला पटेल की हत्या को उन्होंने इसी प्रशासनिक विफलता का नतीजा बताया।

अमरावती में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने अकोला में पार्टी नेता हिदायतुल्ला पटेल की हत्या पर गहरा दुख जताया। उन्होंने पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए इस हमले की कड़ी निंदा की और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की।

राज्य में अपराधियों का बढ़ता हौसला

कांग्रेस नेता हर्षवर्धन सपकाल ने दावा किया कि महाराष्ट्र में हिंसक अपराध, नशे की तस्करी, अवैध रेत खनन और जमीन हड़पने वाले गिरोह बेखौफ होकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपराध अब शहरों तक सीमित नहीं रहे, बल्कि गांवों तक फैल चुके हैं, जो राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था को दर्शाता है।

गृह मंत्री न होने को बताया जिम्मेदार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि हिदायतुल्ला पटेल की हत्या इस बात का सबूत है कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। यह हालात इसलिए बने हैं क्योंकि महाराष्ट्र में पूर्णकालिक गृह मंत्री नहीं है।” उन्होंने इसे सीधे तौर पर सरकार की लापरवाही बताया।

कैसे हुई घटना?

पुलिस के अनुसार, अकोला जिले के अकोट तालुका के मोहला गांव में मंगलवार दोपहर नमाज अदा करने के बाद पटेल पर पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला किया। गंभीर रूप से घायल पटेल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई।

चुनावी प्रक्रिया पर भी उठाए सवाल

सपकाल ने सत्ताधारी दल पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों में खुलेआम पैसों का इस्तेमाल, फर्जी मतदान और बड़े पैमाने पर नकदी बांटी जा रही है। उन्होंने दावा किया कि विपक्षी उम्मीदवारों को धमकाकर नामांकन वापस लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

संवैधानिक पदों के दुरुपयोग का आरोप

उन्होंने मुख्यमंत्री, दोनों उपमुख्यमंत्रियों और विधानसभा अध्यक्ष पर बिना मुकाबले जीत सुनिश्चित कराने का आरोप लगाया। सपकाल ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष को संविधान का संरक्षक होना चाहिए, लेकिन उनका व्यवहार बेहद चिंताजनक रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा और एआईएमआईएम को “एक ही सिक्के के दो पहलू” बताते हुए आरोप लगाया कि भाजपा नेता एआईएमआईएम को उम्मीदवार उतारने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। उन्होंने एआईएमआईएम को भाजपा की ‘बी टीम’ करार दिया।

Anant Singh Daughter Wedding Live: बारूद, चेतक, रॉकेट और बादल... मोकामा में घोड़ों की रेस देखने उमड़ी भीड़

मोदी कैबिनेट के 5 बड़े फैसले, भारत में बनेंगे क्रेन-बुलडोजर; असम को मिलेगा नया एयरपोर्ट

वैभव सूर्यवंशी का आने वाला समय वैभव से भरपूर: फैन्स ने की जमकर तारीफ, नेताओं ने दी शाबाशी; लिखे ढेरों पोस्ट

अनंत सिंह की बेटी की शादी से पहले इस शादी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड; 50 एकड़ जमीन पर हुई थी आलीशान शादी

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, CBI-ED जांच का आदेश रद्द; अब हाई कोर्ट में दोबारा होगी सुनवाई