अकोला

केबिन में बुलाकर छात्रा से छेड़छाड़, कोल्हापुर में आक्रोश; प्रोफेसर गिरफ्तार

“शैक्षणिक काम के बहाने केबिन में बुलाया, छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप; कोल्हापुर में प्रोफेसर गिरफ्तार”

रूपम सिंह

Maharashtra Crime News: कोल्हापुर शहर के गोकुल शिरगांव स्थित केआईटी कॉलेज में छात्रा के साथ कथित अश्लील व्यवहार का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रोफेसर सौरभ जोशी को हिरासत में ले लिया है। उनके खिलाफ गोकुल शिरगांव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कॉलेज की एक छात्रा ने शिकायत दी कि प्रोफेसर सौरभ जोशी ने शैक्षणिक काम के बहाने उसे कई बार अपने केबिन में बुलाया। इस दौरान उन्होंने पहले छात्रा की तबीयत और परिवार के बारे में बातचीत की और बाद में उसे अपना मोबाइल नंबर देकर कहा कि किसी भी परेशानी में वह उनसे संपर्क कर सकती है।

आरोप है कि एक दिन केबिन में बुलाने के बाद प्रोफेसर ने छात्रा के साथ जबरन नजदीकी बढ़ाने की कोशिश की। इससे घबराकर छात्रा तुरंत केबिन से बाहर निकल गई। बाद में उसने पूरे मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही गोकुल शिरगांव पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रोफेसर को हिरासत में ले लिया, जिससे जिले में आक्रोश का माहौल बन गया है।

प्रोफेसर को किया गया निलंबित

पीड़ित छात्रा ने अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि आरोपी प्रोफेसर अन्य छात्राओं के साथ भी इसी तरह का अनुचित व्यवहार कर चुका है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने प्रोफेसर सौरभ जोशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

इस संबंध में संस्थान के निदेशक डॉ. मोहन वनरोट्टी ने कहा कि कॉलेज में घटी यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आश्वासन दिया कि छात्राओं की सुरक्षा के लिए संस्थान सख्त कदम उठाएगा और मामले की पूरी जांच की जाएगी।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान