Agriculture Strike सोर्सः फाइल फोटो- (सोशल मीडिया) 
अकोला

विक्रेताओं की हड़ताल का असर, खामगांव में कृषि केंद्रों का बंद, किसानों को खाद-बीज के लिए भटकना पड़ा

Khamgaon Agriculture Strike: खामगांव में कृषि सेवा केंद्रों के बंद आंदोलन का व्यापक असर दिखा, वहीं जिगांव परियोजना के पीवीसी पाइप गोदाम में भीषण आग से भारी नुकसान हुआ।

आंचल लोखंडे

Jigaon Project Fire: अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर कृषि केंद्र संचालकों और विक्रेता संघों द्वारा पुकारे गए 'बंद' को सोमवार को शहर में व्यापक समर्थन मिला। जिले भर में जारी इस अनिश्चितकालीन आंदोलन का खामगांव में खासा असर देखा गया। सुबह से ही शहर के अधिकांश कृषि सेवा केंद्र बंद रहे, जिससे खाद, बीज और कीटनाशक खरीदने आए किसानों को बैरंग लौटना पड़ा। संगठन की मुख्य मांग रासायनिक खाद पर डीलर मार्जिन बढ़ाने और बिना लिंकिंग के खाद की सुलभ आपूर्ति सुनिश्चित करने की है।

विक्रेताओं ने नए 'सीड एक्ट' और 'कीटनाशक अधिनियम' के कड़े प्रावधानों को रद्द करने या उनमें सुधार की मांग की है। संगठनों ने अवैध एचटीबीटी बीजों की बिक्री पर सख्त कार्रवाई और 'साथी' ऐप के जरिए अनिवार्य बिक्री को व्यावहारिक न होने के कारण रद्द करने का प्रस्ताव रखा है। कोई हताहत नहीं: गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा - व्यवस्था संभाली। आग लगने के सटीक - कारणों का पता लगाया जा रहा है।

11 वर्षीय बालक की संदिग्ध मौत

अस्पताल लाने से स्थानीय जय मातादी नगर (वाडी) निवासी एक 11 वर्षीय पहले तोड़ा दम इस घटना से परिसर में शोक की लहर है। मृतक की बालक को मृत अवस्था में सामान्य अस्पताल लाया गया। पहचान युवराज शंकर बावतुलकर के रूप में हुई है। उसे 26 अप्रैल की सुबह तड़के अस्पताल लाया गया था, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के चिकित्सा अधिकारियों की सूचना पर खामगांव शहर पुलिस ने मर्ग दाखिल किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि मृत्यु के सही कारणों का पता चल सके।

जिगांव परियोजना के गोदाम में भीषण आग

पीवीसी पाइप गोदाम में रविवार देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि आसमान में धुएं के गुबार कई किलोमीटर दूर से देखे जा सकते थे। तहसील के मटरगांव-जलंब रोड पर स्थित जिगांव परियोजना (प्रकल्प) के मिलते ही खामगांव, बुलढाणा, शेगांव, मलकापुर और जलगांव से दमकल की गाड़‌यां मौके पर पहुंची। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गोदाम में रखे पीवीसी पाइप ज्वलनशील होने के कारण आग तेजी से फैली, जिससे बड़े पैमाने पर संपत्ति का नुकसान हुआ है।

50 खोके एकदम ओके... पुणे MPSC आंदोलन में गरजे अभिजीत दिपके, बोले- जैसे नेता, वैसे ही पेपर लीक करती है सरकार

लाखों को वोट से वंचित करना मनमाना, सेकंड क्लास सिटिजन बना देगी ऐसी प्रक्रिया; जस्टिस उज्जल भुइयां का बड़ा बयान

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, हिरासत में लिए गए नेहा बोरा समेत कई लोग

शुभेंदु का मास्टर स्ट्रोक! बंगाल में UCC लागू करने का दावा, 'लव जिहाद' और धर्मांतरण पर बनेगा सख्त कानून

बंदूक छोड़ जब 200 नक्सलियों ने थामा विकास का हाथ, जानिए कैसे हुआ गड़चिरोली का इंडस्ट्रियल टेकऑफ