सीएम देवेंद्र फडणवीस और जावेद जकारिया (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
अकोला

अमरावती अश्लील वीडियो कांड पर भड़का महाराष्ट्र! शरद पवार गुट ने CM फडणवीस को पत्र लिख की SIT जांच की मांग

Paratwada Video Scandal SIT: परतवाड़ा अश्लील वीडियो कांड पर जावेद जकारिया ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लिखा पत्र। SIT गठन और फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग।

प्रिया जैस

Demand for SIT Probe: अमरावती जिले के परतवाड़ा में उजागर हुए अश्लील वीडियो प्रकरण से पूरे राज्य में हड़कंप मच गया है। इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, ऐसी मांग राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार के प्रदेश संगठन सचिव जावेद जकारिया ने की है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस को ज्ञापन भेजा है।

सीएम देवेंद्र फडणवीस को दिए पत्र में जकारिया ने कहा है कि इस प्रकरण में अनेक युवतियों के शोषण और सैकड़ों अश्लील वीडियो बनाए जाने के आरोप अत्यंत गंभीर और चौंकाने वाले हैं। इस घटना से समाज में भय का माहौल पैदा हो गया है और महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा गंभीर रूप से सामने आया है।

SIT जांच की मांग

इस मामले की निष्पक्ष और गहन जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया जाए तथा अनुभवी अधिकारियों की नियुक्ति कर जांच को तेज गति से पूरा किया जाए, ऐसी मांग उन्होंने की है।

आरोपियों को अरेस्ट कर फास्ट ट्रैक में चलाए मामला

साथ ही सभी संबंधित आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए, ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके। इसके अलावा, इस मामले में दोषी चाहे किसी भी राजनीतिक दल या धर्म से जुड़े हों, उन्हें किसी भी हालत में बख्शा न जाए और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए दोषियों को कठोर सजा दी जानी चाहिए, ऐसा भी उन्होंने स्पष्ट किया। इसके साथ ही पीड़ित युवतियों की सुरक्षा, गोपनीयता और पुनर्वास के लिए सरकार द्वारा विशेष कदम उठाए जाने की मांग भी की गई है।

खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण मामले में बड़ा एक्शन, BJP नेता पर FIR, बेंगलुरु में SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज

Weather Alert: 5 सितंबर को MP-राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादल

Nepal Flood Rescue: त्रिशूली से एक भारतीय परिवार के 3 सदस्य रेस्क्यू, 5 साल का बच्चा भी शामिल; 275 अब भी लापता

केरलम में बड़ा हादसा, त्रिशूर में खड़ी लॉरी से टकराई कार, तमिलनाडु के कॉलेज के 8 छात्रों की दर्दनाक मौत

अहमदाबाद में वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज का आगाज, अमित शाह ने किया उद्घाटन; 19 देशों के 108 तीरंदाज लेंगे हिस्सा