अकोला

सिंधी समाज को मिले मालिकाना हक, अकोला जिलाधिकारी को सौंपा महत्वपूर्ण निवेदन

अकोला में सिंधी समाज ने जिलाधिकारी से मिले मालिकाना हक के लिए महत्वपूर्ण निवेदन किया। प्रशासन से सकारात्मक कार्रवाई की मांग की गई।

महाराष्ट्र डेस्क

Akola News: भारत-पाकिस्तान विभाजन 1947 के समय सिंध, पाकिस्तान में अपना घर, दुकान और संपत्ति एक झटके में प्रशासन के आदेश से छोड़कर भारत आए विस्थापित सिंधी समाज के लोगों के अधिकारों हेतु 15 मई 2025 को राजस्व मंत्रालय द्वारा जारी परिपत्रक तथा राजस्व विभाग द्वारा फ्री होल्ड राइट संबंधी जारी जी.आर. को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए प्रयास तेज किए जा रहे हैं।

इसी संदर्भ में इस कार्य को गति देने हेतु अकोला जिलाधिकारी वर्षा मीणा से मुलाकात कर निवेदन प्रस्तुत किया गया। इस प्रतिनिधिमंडल में भाजपा व्यापारी आघाड़ी पश्चिम विदर्भ संयोजक तथा अमरावती अभय योजना समिति के अध्यक्ष आत्माराम पुरसवानी, अकोला उम्मीद फाउंडेशन के अध्यक्ष कन्हैयालाल रंगवानी, उपाध्यक्ष सुरेश संतानी, उपाध्यक्ष कोडुमल चावला तथा सेक्रेटरी हरीश पारवानी शामिल रहे।

सभी पदाधिकारियों ने अभय योजना को शीघ्र गति देने तथा सिंधी समाज के विस्थापित परिवारों को न्याय दिलाने हेतु प्रशासन से सकारात्मक कार्रवाई करने का आग्रह किया। इस पर जिलाधिकारी ने सकारात्मक आश्वासन दिया कि इस काम को अप्रैल में पूरी तरीके से गति दी जाएगी और रहे हुए काम जल्द से जल्द पूरे किए जाएंगे। इस पर समिति की तरफ से उनका आभार व्यक्त किया गया। पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया गया।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी