Crop Damage (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
अकोला

बालापुर में तेज तूफान से केला उत्पादकों को भारी नुकसान, किसानों ने सर्वे और मुआवजे की मांग

Banana Crop Damage: अकोला जिले की बालापुर तहसील में हाल ही में आए तेज आंधी-तूफान से किसानों की केला फसल को भारी नुकसान हुआ है। प्रभावित किसानों ने जिलाधिकारी और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

महाराष्ट्र डेस्क

Balapur Farmers: हाल ही में आए तेज आंधीतूफान से तहसील के अनेक किसानों की केला फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। प्रभावित किसानों ने नुकसान का पंचनामा कर शीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी वर्षा मीना तथा बालापुर के तहसीलदार वैभव फरतारे को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया है कि 1 जून को आए तेज तूफान के कारण खेतों में खड़ी केला फसल पूरी तरह गिर गई, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि बालापुर तहसील को केला फसल बीमा योजना से बाहर रखा गया है, जबकि केला उत्पादन में रोपण से लेकर कटाई तक भारी खर्च आता है। बेहतर आय की उम्मीद में किसानों ने केला उत्पादन का प्रयोग किया था, लेकिन प्राकृतिक आपदा के कारण उनकी मेहनत पर पानी फिर गया।

खरीफ बुवाई का मौसम शुरू

किसानों ने कहा कि खरीफ बुवाई का मौसम शुरू होने वाला है और अब नई फसल के लिए पूंजी जुटाना बड़ी चुनौती बन गया है. इसलिए नुकसान का तत्काल सर्वे कर सरकार से उचित मुआवजा दिलाया जाए। ज्ञापन पर दीपाली नलकांडे, राजेश नलकांडे, कार्तिक आखरे, अमोल नलकांडे, महेंद्र आखरे, सुपीनाथ नलकांडे, रत्ना ठाकरे, पुंडलिक ठाकरे, आनंदा ठाकरे, मिथुन काले, अनंता नलकांडे तथा महेंद्र नलकांडे सहित अन्य किसानों के हस्ताक्षर हैं।

सर्वे कर रिपोर्ट भेजी जाएगी

तहसीलदार  वैभव फरतारे ने कहा कि आंधी-तूफान से हुए नुकसान का पंचनामा कर रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी जाएगी, ताकि नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सके।

ECI के कामकाज पर उठा सवाल; जांच के लिए विशेषज्ञ समिति गठित करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट दायर हुआ PIL

त्योहारों पर होगा आटा गीला, दो महीने में 250 रुपये बढ़े गेहूं के भाव; क्या है इसका कारण?

Driving Licence बनवाने वालों के लिए खुशखबरी, जानें क्या कराने पर नहीं देना होगा फीस?

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, सड़क निर्माण स्थल पर 3 जीपों में लगी आग, 5 लोगों की जलकर मौत, 3 घायल

नामांकन के बीच आंध्र प्रदेश में सियासी घमासान, पूर्व महिला मंत्री के साथ पुलिस ने की धक्का-मुक्की, देखें VIDEO