अकोला

चना खरीद का लक्ष्य पूर्ण, विधायक सावरकर की पहल से पुनः शुरू होने की संभावना

अकोला जिले में चना खरीद प्रक्रिया को पुनः शुरू करने के लिए विधायक रणधीर सावरकर ने राज्य सरकार से लक्ष्य बढ़ाने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने किसानों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।

महाराष्ट्र डेस्क

Akola District: अकोला जिले में चना खरीद के लिए नाफेड द्वारा निर्धारित लक्ष्य पूरा हो जाने के कारण खरीद प्रक्रिया रोक दी गई थी. लेकिन जिले में चने का उत्पादन इस वर्ष बड़े पैमाने पर हुआ है और किसानों के घरों में अभी भी पर्याप्त माल शेष है. इसी पृष्ठभूमि में विधायक रणधीर सावरकर ने राज्य सरकार से तुरंत खरीद पुनः शुरू करने के लिए लक्ष्य बढ़ाने की मांग की.

इस संदर्भ में विधायक रणधीर सावरकर ने राज्य के मुख्यमंत्री और विपणन मंत्री के समक्ष मामला रखा. उनकी मांग पर महज आधे घंटे में मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए त्वरित कदम उठाए.

उन्होंने केंद्र के कृषि मंत्री से संपर्क साधकर राज्य के लिए चना खरीद का लक्ष्य बढ़ाने पर चर्चा की. मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि किसानों को न्याय दिलाने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्द ही लक्ष्य बढ़ाया जाएगा.

इससे अकोला जिले में नाफेड के माध्यम से चना खरीद पुनः शुरू होने की संभावना प्रबल हो गई है. विधायक सावरकर ने विधिमंडल के भीतर और बाहर लगातार किसानों के मुद्दों पर सक्रियता दिखाई है, जिसकी दखल राज्य सरकार ने भी ली है.

उन्होंने नाफेड के महाप्रबंधक से भी लक्ष्य बढ़ाकर तुरंत खरीद शुरू करने की मांग की है. मुख्यमंत्री और विपणन मंत्री द्वारा स्पष्ट किया गया है कि लक्ष्य बढ़ाकर खरीद प्रक्रिया पुनः शुरू की जाएगी.

इससे अकोला जिले के चना उत्पादक किसानों को बड़ा दिलासा मिलने की उम्मीद है. यह घटनाक्रम किसानों के लिए राहतकारी साबित हो सकता है, क्योंकि लंबे समय से वे अपने उत्पाद के उचित मूल्य और समय पर खरीद की प्रतीक्षा कर रहे थे.

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन