अकोला सरकारी अस्पताल औचक निरीक्षण करते हुए (सोर्स- फोटो नवभारत)  
अकोला

अकोला GMC और सुपर स्पेशालिटी अस्पताल पहुंचे विधायक रणधीर सावरकर, औचक निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Akola MLA: अकोला विधायक रणधीर सावरकर ने अकोला सरकारी मेडिकल कॉलेज और सुपर स्पेशालिटी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से संवाद कर प्रशासन को स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने के निर्देश दिए।

केतकी मोडक

MLA Randhir Savarkar GMC Hospital Visit: अकोला सरकारी मेडिकल कॉलेज, सर्वोपचार अस्पताल और सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति को देखने के लिए मेडिकल कॉलेज अध्ययन समिति के अध्यक्ष एवं विधायक रणधीर सावरकर ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया। करीब तीन घंटे तक चले इस दौरे में उन्होंने अस्पताल परिसर के विभिन्न विभागों, वार्डों और उपचार व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया।

इस दौरान विधायक सावरकर ने मरीजों और उनके परिजनों से सीधे संवाद कर अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं, उपचार व्यवस्था, स्वच्छता, दवाओं की उपलब्धता और अन्य समस्याओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एक-एक वार्ड में जाकर भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और चिकित्सा व्यवस्था पर उनकी राय भी पूछी। कई मरीजों ने अपनी समस्याएं सीधे उनके समक्ष रखीं, जिन्हें उन्होंने गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए।

डॉक्टरों, अधिकारियों के साथ की बैठक

विधायक रणधीर सावरकर ने डॉक्टरों, वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर अस्पताल के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न विभागों में उपलब्ध संसाधनों, डॉक्टरों और कर्मचारियों की स्थिति, मरीजों की संख्या तथा स्वास्थ्य सेवाओं में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों की जानकारी ली।

मरीजों से की बात

उन्होंने सभी की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और भरोसा दिलाया कि अस्पताल की सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने, दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने, मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने तथा आवश्यक सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने देने के निर्देश दिए।

आम नागरिकों का बड़ा सहारा

उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल आम नागरिकों के लिए सबसे बड़ा सहारा हैं और यहां बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

इस दौरान महापौर शारदा खेडकर, जयंत मसने, एड. देवाशीष काकड़, डा. किशोर मालोकार, डा. शंकरराव वाकोड़े, धनंजय धबाले, वसंत बाचुका, पवन महल्ले उपस्थित रहे।

टाइम मैगजीन में जगह मिली, मार्टिन लूथर किंग जूनियर की वो कहानी जो सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार दिलाई

पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है

फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप, पायलट ने भेजा Squawk 7500 सिग्नल

बिना सबूत हटाए जा रहे वोटर्स के नाम, SIR पर सियासी संग्राम, पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा का बड़ा दावा

NEET UG पेपर लीक केस में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल, आरोपी शेषराव की खुल रही कलई; 22 अक्टूबर को फिर सुनवाई