पूर्व महापौर मदन भरगड़ का राकांपा में प्रवेश। (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
अकोला

Akola News: पूर्व महापौर मदन भरगड़ का राकांपा में प्रवेश, अजीत पवार ने कहा- शहर में बढ़ेगी पार्टी की ताकत

उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि कांग्रेसी नेता, पूर्व महापौर मदन भरगड़ के राकां में आने से अकोला शहर में राष्ट्रवादी कांग्रेस संगठन की ताकत काफी बढ़ेगी। आने वाले मनपा चुनाव में इसका लाभ राकां को मिलेगा।

आंचल लोखंडे

अकोला: कांग्रेसी नेता, पूर्व महापौर मदन भरगड़ के राकां में आने से अकोला शहर में राष्ट्रवादी कांग्रेस संगठन की ताकत काफी बढ़ेगी। आने वाले मनपा चुनाव में इसका लाभ राकां को मिलेगा, यह विचार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने प्रकट किए। पुलिस लॉन में आयोजित कार्यक्रम में वे बोल रहे थे। इस अवसर पर मदन भरगड़ के साथ-साथ अन्य कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राकां में प्रवेश किया।

कार्यक्रम में राज्य मंत्री इंद्रनील नाईक, राकां युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सूरज चव्हण, विधायक संजय खोड़के, विधायक अमोल मिटकरी, विधायक किरण सरनाईक, राकां के जिलाध्यक्ष बद्रुजमा, राकां के महानगराध्यक्ष विजय देशमुख, अमोल कालणे, रुपाली वाकोड़े, प्रतिभा अवचार, काशीराम साबले, पूर्व जि.प. अध्यक्ष संध्या वाघोड़े, राजेंद्र चितलांगे, अभिषेक भरगड़, अजाबराव उईके, डा. इंगोले आदि प्रमुखता से उपस्थित थे।

अमोल मिटकरी, जीशान सिद्धिकी की मौजूदगी

राकां के महानगराध्यक्ष विजय देशमुख ने कहा कि पूर्व महापौर मदन भरगड़ ने राकां में आकर एक अच्छा निर्णय लिया है। इसी तरह इस अवसर पर विधायक अमोल मिटकरी, मुंबई से आए जीशान सिद्धिकी ने भी विचार प्रकट किए। बद्रुजमा, भरगड़ ने विचार प्रकट किए।

अजीत पवार गुट के प्रति लोगों का आकर्षण

इस अवसर पर अपने प्रास्ताविक भाषण में बद्रुजमा ने कहा कि अकोला जिले में आने वाले समय में राकां अजीत पवार गुट के लिए काफी अच्छी संभावनाएं हैं। आने वाले समय में सभी चुनावों में राकां को भारी सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि सिर्फ अकोला शहर ही नहीं, पूरे जिले में लोग अजीत पवार की तरफ बहुत आशा से देख रहे हैं। दिन प्रतिदिन राकां अजीत पवार गुट के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ता जा रहा है। पूर्व सांसद इम्तियाज जलील के खिलाफ ॲट्रॉसिटी का मामला दर्ज

आने वाला समय राकांपा के लिए अच्छा

आने वाले समय में निश्चित ही राकां के लिए अच्छा समय है। इस अवसर पर पूर्व महापौर मदन भरगड़ ने कहा कि मैं पार्टी में पूरी निष्ठा से काम करूंगा और शहर में राकां अजीत पवार गुट का संगठन मजबूत करने के साथ-साथ आने वाले मनपा चुनाव में हमें निश्चित सफलता मिलेगी, ऐसा मुझे पूरा विश्वास है।

उन्होंने कहा कि आने वाले सभी चुनावों में निश्चित ही राकां अजीत पवार गुट को भारी सफलता मिलेगी। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। सबसे पहले गुजरात में हुई विमान दुर्घटना को लेकर उप मुख्यमंत्री महोदय के साथ-साथ सभी ने अपनी संवेदनाएं प्रकट की।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए