किसान प्रतिकात्मक तस्वीर (सोर्स- AI) 
अकोला

अकोला में बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों के लिए 40.92 लाख रुपये मंजूर, 272 किसानों को मिलेगी राहत

Akola Farmers News: अकोला में बेमौसम बारिश से प्रभावित 272 किसानों के लिए सरकार ने 40.92 लाख रुपये की सहायता राशि मंजूर की है, जो सीधे डीबीटी (DBT) के माध्यम से बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।

केतकी मोडक

Unseasonal Rain Crop Loss Akola: अकोला जिले में मई माह में हुई बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों के लिए राज्य सरकार ने 40 लाख 92 हजार रुपये की राहत राशि मंजूर की है। कृषि, राजस्व और ग्राम विकास विभाग द्वारा संयुक्त पंचनामा किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने 8 जुलाई को विभागीय आयुक्त के पास सहायता प्रस्ताव भेजा था, जिसे मंजूरी मिल गई है। इससे 272 किसानों को राहत मिलेगी, जिनकी लगभग 197.70 हेक्टेयर क्षेत्र में प्याज, तिल और सब्जी फसलें प्रभावित हुई थीं।

गत रबी सीजन के अंतिम चरण और ग्रीष्मकालीन फसलों के दौरान हुई बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। पहले से आर्थिक संकट झेल रहे किसानों की मुश्किलें और बढ़ गई थीं। खरीफ बुआई से पहले राहत राशि स्वीकृत होने से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

बैंक नहीं काट सकेंगे राहत राशि

सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्राकृतिक आपदा के तहत किसानों को मिलने वाली सहायता राशि को किसी भी बैंक द्वारा पुराने कृषि ऋण या अन्य किसी बकाया की वसूली के लिए समायोजित नहीं किया जाएगा। इस संबंध में सभी बैंकों को आवश्यक निर्देश जारी करने के लिए जिलाधिकारी को कहा गया है।

इन किसानों को मिलेगा योजना लाभ

अकोट, बालापुर, अकोला, बार्शीटाकली और मुर्तिजापुर तहसीलों के 11 गांवों में 71 किसानों की 64.83 हेक्टेयर सिंचित फसलें प्रभावित हुई थीं। इनके लिए 11 लाख 21 हजार रुपये मंजूर किए गए हैं। वहीं 22 गांवों के 201 किसानों की लगभग 132 हेक्टेयर क्षेत्र में फलों और अन्य फसलों को हुए नुकसान के लिए 29 लाख 89 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। सिंचित फसलों के नुकसान पर 17 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर तथा फल फसलों के नुकसान पर 22 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की सहायता सीधे किसानों के बैंक खातों में डीबीटी (DBT) के माध्यम से जमा की जाएगी।

सरकार का स्वागत, मदद राशि बढ़ाएं

अकोला जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) पूर्व अध्यक्ष अशोक अमानकर ने कहा है कि राज्य सरकार ने नुकसानग्रस्त किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए कुछ शर्तें शिथिल की हैं। उसके लिए वे राज्य सरकार का स्वागत करते हैं। सरकार ने यह एक अच्छा कदम उठाया है। इसी के साथ-साथ सरकार ने किसानों के लिए जो आर्थिक मदद की घोषणा की है, उसकी राशि और भी बढ़ाई जानी चाहिए। यह राशि काफी कम है। ऐसे समय में राज्य सरकार ने किसानों के लिए आर्थिक मदद और बढ़ानी चाहिए, तभी किसान संकट से निकल सकेंगे; यह भी उन्होंने कहा।

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर