अकोला

मानोरा में आपदा प्रबंधन पर विशेष प्रशिक्षण, NDRF-SDRF ने दिया फर्स्ट एड और CPR का अभ्यास

Disaster Management Training Manora:राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की पुणे स्थित 5वीं बटालियन और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल नागपुर के संयुक्त तत्वावधान में मानोरा में प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

महाराष्ट्र डेस्क

Washim News: एनडीआरएफ 5वीं बटालियन पुणे और एसडीआरएफ नागपुर के संयुक्त तत्वावधान में मानोरा में एक दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस प्रशिक्षण में हीटवेव, बाढ़, बिजली गिरना, आग लगना, भूकंप, सड़क हादसे, सांप का काटना, फर्स्ट एड, सीपीआर और पट्टी बांधने जैसे प्रात्यक्षिकों का प्रदर्शन किया गया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसीलदार राजेंद्र पाटिल ने की. प्रमुख मार्गदर्शक के रूप में एनडीआरएफ पुणे के पुलिस निरीक्षक जालिंदर फुंदे, नायब तहसीलदार अस्तुरे, एसडीआरएफ नागपुर के पुलिस उपनिरीक्षक एस. पी. बोदर तथा जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शाहू भगत उपस्थित रहे.

प्रशिक्षण में तलाठी, मंडल अधिकारी, कृषि सहायक, शिक्षक, पुलिस कर्मचारी, आरोग्य सेवक, सेविका, कोतवाल, पुलिस पाटिल, आंगनवाड़ी सेविका, आशा स्वयंसेविका, आपदा मित्र और सखी आदि बड़ी संख्या में सहभागी हुए. कार्यक्रम का प्रास्ताविक जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शाहू भगत ने किया और आभार प्रदर्शन विशाल डुकरे माने ने किया. प्रशिक्षण की सफलता के लिए नायब तहसीलदार अस्तुरे, राजस्व सहाय्यक राऊत और लखन ने विशेष परिश्रम किए.

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG