अकोला

होटल में चल रहे जुआ अड्डे पर डीआईजी दस्ते की छापेमारी, 80 जुआरी हिरासत में

नवभारत डेस्क
  • 1 करोड 8 लाख का माल जब्त

शेगांव. स्थानीय वरवट मार्ग पर स्थित गौरव होटल में चल रहे जुए पर अमरावती विभाग के विशेष पुलिस महानिरीक्षक के दस्ते ने छापेमारी कर 80 जुआरियों को हिरासत में लिया है. इस कार्रवाई में जुआरियों के पास से नकद राशि सहित दुपहिया, चार पहिया वाहन, मोबाइल इस तरह कुल 1 करोड 8 लाख रू. का माल जब्त किया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शेगांव - वरवट मार्ग पर स्थित गौरव होटल में बड़े पैमाने पर जुआ शुरू होने की सूचना अमरावती विभाग के विशेष पुलिस महानिरीक्षक के दस्ते को मिली थी. इस सूचना के आधार पर विशेष पुलिस महानिरीक्षक के दस्ते ने छापेमारी कर 80 जुआरियों को जुआ खेलते हुए पाए जाने पर हिरासत में लिया.

जुआरियों के पास से 7 लाख रूपए नकद, जुआ सामग्री, 119 मोबाइल फोन, 10 चार पहिया वाहन, 38 दुपहिया इस तरह कुल मिलाकर 1 करोड 8 लाख रू. का माल जब्त किया गया है. इस बड़ी कार्रवाई के कारण शेगांव शहर सहित पूरे जिले में अवैध धंधे चलानेवाले व्यवसायियों में खलबली मची है. इस कार्रवाई के दौरान डीआईजी दस्ते में कुल 30 अधिकारी एवं पुलिस कर्मचारी शामिल थे. 

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का जन महाभियोग, SIR और वोट चोरी पर आज शक्ति प्रदर्शन, जानें पूरा शेड्यूल

Weather Update: मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, सिक्किम से जम्मू तक भारी बारिश, बिहार में सबसे ज्यादा खतरा

हैदराबाद भारत में कैसे शामिल हुआ? जानिए सरदार पटेल, निजाम और ऑपरेशन पोलो की पूरी कहानी

जापानी निवेश का प्रमुख केंद्र बन रहा महाराष्ट्र, मुंबई में JCCI प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक

एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, लेकिन इतनी सप्लाई आएगी कहां से? सुप्रीम कोर्ट का सरकार से सवाल