अकोला

अकोला में पाइप लाइन फटने से दूकान में पानी भरा, व्यापारी को हुआ आर्थिक नुकसान

अकोला में डाबकी रोड पर पाइप लाइन फटने से व्यापारी सचिन कोरड़े की दुकान में 3 से 4 फीट तक पानी भर गया। इस घटना से व्यापारी को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।

महाराष्ट्र डेस्क

Akola Municipal Corporation: अकोला महानगरपालिका के अव्यवस्थित कार्यप्रणाली के कारण डाबकी रोड पर एक व्यापारी को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा. सड़क चौड़ाइकरण का काम शुरू रहते ही मुख्य जलवाहिनी फट गई, जिससे सचिन कोरड़े की दूकान में 3 से 4 फीट तक पानी भर गया. दोपहर में हुई इस घटना में दूकान का सामान पानी में भीगकर खराब हो गया.

सड़क खोदते समय जलवाहिनी की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया गया, जिसके चलते यह घटना हुई. हैरानी की बात यह है कि महज दस दिन पहले ही इस पाइप लाइन का काम पूरा किया गया था, लेकिन ठेकेदार की निकृष्ट गुणवत्ता के कारण वह दोबारा फट गई. पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष सुभाष म्हैसने ने आरोप लगाया कि ठेकेदार की लापरवाही से ही यह घटना घटी है.

विशेष रूप से व्यापारी सचिन कोरड़े की दूकान में पानी भरने से उनका हजारों रुपये का सामान खराब हो गया. इस कारण व्यापारियों में आक्रोश की लहर है और अब नुकसान भरपाई के लिए आयुक्त से संपर्क किया जाएगा. पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष सुभाष म्हैसने ने चेतावनी दी है कि यदि मनपा आयुक्त ने इस मामले की जांच कर ठेकेदार पर कार्रवाई नहीं की और व्यापारी को नुकसान भरपाई नहीं दी, तो लोकतांत्रिक मार्ग से तीव्र आंदोलन छेड़ा जाएगा.

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर