वोटर वेरीफिकेशन की प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
अकोला

Voter Verification Campaign: 30 जून से घर-घर जाएंगे BLO, 29 जुलाई तक चलेगा मतदाता सत्यापन अभियान

Voter Verification Campaign In Akola: 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। जिले के करीब 15.98 लाख मतदाताओं से गणना पत्र भरकर जमा करने की अपील की गई है।

अनन्या तिवारी

Voter Verification Campaign 2026 :भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्यभर में 14 मई 2026 से शुरू किए गए विशेष सघन मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अकोला जिले में 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक मतदान केंद्र स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। अकोला जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी वर्षा मीणा ने सभी नागरिकों से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की है ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाया जा सके।

अकोला जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त 1,741 बीएलओ करीब 15 लाख 98 हजार मतदाताओं का प्रत्यक्ष सत्यापन करेंगे। यह अभियान भारत निर्वाचन आयोग के विशेष सघन पुनरीक्षण कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य मतदाता सूची में सही और अद्यतन जानकारी सुनिश्चित करना है।

बीएलओ घर-घर पहुंचाकर देंगे गणना पत्र

30 जून से 29 जुलाई के बीच बीएलओ प्रत्येक मतदाता के घर जाकर आंशिक रूप से भरे हुए गणना पत्र की दो प्रतियां वितरित करेंगे। मतदाता अपने और परिवार के सदस्यों का नाम पिछली विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण सूची में https://voters.eci.gov.in पर भी देख सकते हैं। गणना पत्र में दर्ज जानकारी की जांच कर दोनों प्रतियों में सही विवरण भरना, हस्ताक्षर करना और हाल का पासपोर्ट आकार का फोटो चिपकाकर बीएलओ को वापस जमा करना होगा।

राजनीतिक दलों की भी रहेगी अहम भूमिका

निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से प्रत्येक मतदान केंद्र पर अपने प्रतिनिधि नियुक्त करने का आग्रह किया गया है। इससे पुनरीक्षण कार्य की निगरानी और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सकेगी।

बीएलओ का प्रशिक्षण पूरा, बनेगा सहायता कक्ष

मतदाता पंजीयन अधिकारियों द्वारा सभी बीएलओ का प्रशिक्षण पूरा कर लिया गया है। साथ ही मतदाताओं की सुविधा के लिए जिला स्तर पर सहायता कक्ष भी स्थापित किया जाएगा, जहां पुनरीक्षण प्रक्रिया से संबंधित जानकारी और आवश्यक सहायता उपलब्ध रहेगी।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • मतदाता सूची की अर्हता तिथि: 1 अक्टूबर 2026
  • प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन: 5 अगस्त 2026
  • अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन: 7 अक्टूबर 2026

याचना नहीं अब रण होगा...बिहार के किसान परिवार से निकला वो लड़का, जिसकी कविताओं से थरथराती थी अंग्रेजी सरकार

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ