साकोली रोजगार मेला- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया) 
अकोला

Bhandara News: साकोली रोजगार मेले में 11 कंपनियों की भागीदारी, 37 युवाओं का चयन

Sakoli Job Fair: विश्व कौशल दिवस के अवसर पर साकोली में आयोजित पंडित दीनदयाल रोजगार मेले में 11 प्रतिष्ठित निजी कंपनियों ने भाग लिया।

आंचल लोखंडे

Bhandara Employment Fair: विश्व कौशल दिवस के अवसर पर जिला कौशल विकास, रोजगार एवं उद्यमिता मार्गदर्शन केंद्र, भंडारा तथा बाजीराव करंजेकर कॉलेज ऑफ फार्मेसी, साकोली के संयुक्त तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया।

मेले में कुल 422 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें 249 पुरुष एवं 173 महिलाएं शामिल थीं। इनमें से 257 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए उपस्थित हुए, जबकि 37 अभ्यर्थियों का विभिन्न निजी कंपनियों में प्रारंभिक चयन किया गया। बाजीराव करंजेकर कॉलेज ऑफ फार्मेसी परिसर में आयोजित इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 11 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया और 326 रिक्त पदों के लिए अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए।

साकोली में रोजगार मेले का आयोजन

कार्यक्रम की अध्यक्षता नवजीवन महाविद्यालय, साकोली के प्राचार्य लोकानंद नवखरे ने की। मुख्य अतिथियों के रूप में कौशल विकास विभाग की सहायक आयुक्त सुनंदा बजाज, नप नगराध्यक्ष देवश्री कापगते, प्राचार्य डॉ. अतिश शहारे तथा विजय पांडव उपस्थित रहे।

दी गई विविध योजनाओं की जानकारी

इस अवसर पर डीएसडीए के अविनाश खेडीकर ने युवाओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षण योजना, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना, सेवायोजन कार्ड पंजीकरण, इजरायल में रोजगार के अवसर तथा स्किल इंडिया प्रतियोगिता जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी देकर युवाओं को लाभ उठाने का आह्वान किया।

326 पदों के लिए हुए इंटरव्यू

रोजगार मेले के सफल आयोजन में जिला कौशल विकास, रोजगार एवं उद्यमिता मार्गदर्शन केंद्र, भंडारा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथसाथ बाजीराव करंजेकर कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्राध्यापकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा