इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
अकोला

नवरात्रि से जुड़ा रोचक खगोलीय आकर्षण, 4 रातों तक दिखाई देगा इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन, नोट कर लें डेट

International Space Station Visible for 4 Nights: इस साल नवरात्रि में एक अनोख खगोलीय आकर्षण देखने को मिलने वाला है। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन 4 दिनों तक दिखने वाला है। इसकी तारीख नोट कर लें।

प्रिया जैस

International Space Station: इस वर्ष नवरात्रि के उत्सव में एक नया खगोलीय आकर्षण जुड़ने जा रहा है। विश्वभारती केंद्र के संचालक प्रभाकर दोड ने जानकारी दी है कि 1 से 4 अक्टूबर तक लगातार चार रातों को अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) को नंगी आंखों से देखा जा सकेगा। यह दृश्य नवरात्रि के उत्सव में एक अद्भुत रोमांच भरने वाला है।

स्पेस स्टेशन पृथ्वी से लगभग 400 किमी की ऊंचाई पर, प्रति घंटे 28,000 किमी की गति से पृथ्वी की परिक्रमा करता है। जब यह हमारे क्षेत्र से गुजरता है, तो यह एक चमकती हुई चलती तारा जैसी आकृति में दिखाई देता है। यह स्पेस स्टेशन 1 अक्टूबर को रात 7:38 से 7:40 के बीच यह सप्तर्षि तारामंडल की दिशा से कालेय तारका समूह की ओर बढ़ते हुए दिखाई देगा।

शनि ग्रह के भी होंगे दर्शन

2 अक्टूबर को शाम 6:50 से 6:55 के बीच यह ध्रुव तारे के पास से होते हुए पूर्व दिशा में शनि ग्रह के समीप विलुप्त होगा। 3 अक्टूबर को रात 7:39 से 7:44 के बीच यह पश्चिम दिशा में स्वाति नक्षत्र के पास से वृश्चिक और धनु राशि की ओर जाएगा वहीं 4 अक्टूबर को शाम 6:51 से 6:57 के बीच यह वायव्य से दक्षिण दिशा की ओर जाते हुए स्वाति नक्षत्र और भुजंगधारी तारका समूह के मार्ग से गुजरेगा।

इसके अलावा, वर्तमान खगोलीय स्थिति में संध्या समय पश्चिम दिशा में बुध और मंगल ग्रह तथा पूर्व दिशा में शनि ग्रह को भी देखा जा सकता है। गुरु और शुक्र ग्रह सुबह के समय पूर्व दिशा में दिखाई देते हैं। यह दुर्लभ खगोलीय घटना नवरात्रि के उत्सव को और भी विशेष बना देगी। नागरिकों से अपील की गई है कि वे इन रातों को आकाश की ओर नजरें उठाकर इस अद्भुत दृश्य का आनंद लें।

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी