लगातार बारिश से बढ़ी बिमारियां, लोगों को अब धूप का इंतजार (सोजन्यः सोशल मीडिया) 
अकोला

Akola Weather: लगातार बारिश से बढ़ी बिमारियां, लोगों को अब धूप का इंतजार

Heavy rain: अकोला शहर तथा जिले भर में मौसम जैसे गीला गीला सा हो गया है। अब लोगों को इंतजार है तेज धूप का क्यों कि सर्वाधिक तकलीफ अस्थमा के रोगियों को हो रही है।

आंचल लोखंडे

Akola News: पिछले काफी दिनों से कभी तेज तथा कभी हल्की बारिश शुरू है। इस कारण अकोला शहर तथा जिले भर में मौसम जैसे गीला गीला सा हो गया है। अब लोगों को इंतजार है तेज धूप का क्यों कि सर्वाधिक तकलीफ अस्थमा के रोगियों को हो रही है। सभी चाहते हैं कि अब मौसम खुलना चाहिए। इसी तरह लगातार बारिश का मौसम शुरू होने के कारण तापमान में भी काफी कमी आई है। ऐसा नहीं है कि उमस और गर्मी पूरी तरह से समाप्त हो गयी है। उमस और गर्मी में हल्की बारिश के बाद थोड़ी कमी आई है।

मच्छरों की संख्या में वृद्धि होती जा रही है। लगातार बारिश के कारण सर्दी, खांसी, बुखार जैसी बीमारियां बढ़ती हुई देखी जा सकती हैं। इस प्रकार की स्थिति शहर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की भी है। करीब करीब शहर के सभी क्षेत्रों में वायरल फीवर के रोगियों की संख्या में वृद्धि हुइ है।

बाहर का खाना टालें : डॉ. चौधरी

डॉ. रविंद्र चौधरी ने बताया कि इस बारिश के मौसम में सर्दी, खांसी, बुखार और वायरल फीवर के रोगी बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी तरह डेंगू के रोगी भी बढ़े हैं। पूरी कोशिश करें कि बाहर का खाना पूरी तरह से फिलहाल टाल दें। क्यों कि अधिकांश लोगों को बाहर का खाना खाने से ही तकलीफें बढ़ती हैं। जिन क्षेत्रों में पीने के लिए स्वच्छ पानी नहीं मिल पा रहा है वहां लोगों का काम है कि, पानी को उबाल कर उसके पश्चात उसे ठंडा कर के ही पानी पियें। इस तरह अब कई छोटी छोटी बीमारियां मुंह उठाने लगी हैं।

तुरंत लें डाक्टर की सलाह

इसलिए यदि किसी को बुखार आ रहा है और कम नहीं हो रहा है तो तुरंत अपने डाक्टर की सलाह लें और डाक्टर की सलाह पर खून की जांच करवाएं, अपने घरों में बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें और अपने फैमिली डाक्टर की सलाह माने। उन्होंने कहा कि, अस्थमा के रोगियों को भी काफी तकलीफ हो रही है। यदि बारिश का मौसम खुल जाता है और धूप निकल जाती है तो इससे भी काफी रोगियों को राहत मिलेगी।

Kal Ka Mausam: 13 नवंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

Noel Tata ने टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, बहराम वकील ने संभाली जिम्मेदारी

कुलगाम और किश्तवाड़ की घटनाओं पर बोले रक्षा विशेषज्ञ, कहा- पाकिस्तान को जल्द मिलेगा जवाब

सैम पित्रोदा ने की मोदी की तारीफ तो PM ने भी दिया जवाब, जानिए क्या कहा?

CERA की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, डेटा न गायब होता तो 49% तक ज्यादा दर्ज होता दिल्ली का प्रदूषण