अकोला जलसंकट  सोर्स- सोशल मीडिया
अकोला

अकोला पर जलसंकट का खतरा, महान बांध में सिर्फ 10.60% पानी, मुख्य जलवाहिनी के एअर वॉल्व से हो रही बर्बादी

Akola Water Crisis: महान बांध में मात्र 10.60% जलसंग्रह बचा है, जिससे अकोला पर जलसंकट का खतरा है। इसके बावजूद महान-अकोला मुख्य जलवाहिनी के खराब एअर वॉल्व से रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है।

मो. अनवारुल खान

Highlights

  • महान बांध में सिर्फ 10.60% उपयोगी जलसंग्रह।

  • मुख्य जलवाहिनी के कई एअर वॉल्व से पानी का रिसाव।

  • पहले जलवाहिनी क्षतिग्रस्त होने से 5-6 दिन ठप रही थी जलापूर्ति।

  • नागरिकों ने तत्काल मरम्मत और निगरानी की मांग की।

Mahan Dam Water Level Akola: महान बांध में मात्र 10.60% उपयोगी जलसंग्रह शेष रहने से अकोला शहर पर जलसंकट का खतरा मंडरा रहा है। इसके बावजूद महान-अकोला मुख्य जलवाहिनी पर लगे कई एअर वॉल्व से शुद्ध पानी के फव्वारे निकल रहे हैं। इससे प्रतिदिन सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद होने का दावा किया जा रहा है।

नागरिकों का आरोप है कि बार-बार ध्यान दिलाने के बावजूद संबंधित विभाग ने रिसाव रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए हैं। अकोला शहर को नियमित जलापूर्ति के लिए महान से 65 एमएलडी और 25 एमएलडी क्षमता की दो मुख्य जलवाहिनियां बिछाई गई हैं। इनमें हवा का दबाव नियंत्रित रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर एअर वॉल्व लगाए गए हैं। रखरखाव के अभाव में कई वॉल्व खराब होने से पानी का रिसाव हो रहा है।

इन स्थानों पर हो रही पानी की बर्बादी

महान के बिहाडमाथा परिसर, तिक्सा में सिद्धेश्वर विद्यालय के प्रवेश द्वार के सामने तथा विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिर के सामने, दगडपारवा में दत्त मंदिर के सामने, रेडवा फाटे के सामने, कान्हेरी में गीतांजली विद्यालय के सामने और बार्शीटाकली में पुल के किनारे एअर वॉल्व से पानी का रिसाव होने की जानकारी सामने आई है।

एक नजर में जिले का जलसंकट

  • पिछली जलवाहिनी क्षति के कारण शहर की जलापूर्ति 5 से 6 दिनों तक बाधित रही थी। अनदेखी पड़ सकती है भारी

  • एअर वॉल्व जलवाहिनी में हवा का दबाव नियंत्रित रखने के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। इनके खराब होने और पानी रिसने से तकनीकी समस्या बढ़ने का खतरा रहता है।

  • बांध में कम जलसंग्रह और पहले जलवाहिनी क्षतिग्रस्त होने की घटना को देखते हुए नागरिकों ने संबंधित विभाग से तत्काल मरम्मत और नियमित निगरानी की मांग की है।

क्षतिग्रस्त हुई मुख्य जलवाहिनी

27 नवंबर को मार्ग का निरीक्षण करने पर कई स्थानों पर पानी के फव्वारे और आसपास जलभराव दिखाई दिया। कुछ दिन पहले बार्शीटाकली में जेसीबी से खुदाई के दौरान मुख्य जलवाहिनी क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके कारण अकोला शहर की जलापूर्ति 5 से 6 दिनों तक बाधित रही थी। ऐसे में मौजूदा रिसाव के चलते जलवाहिनी में तकनीकी खराबी होने पर दोबारा जलसंकट पैदा होने की आशंका जताई जा रही है। नागरिकों ने सभी खराब एअर वॉल्व की तत्काल मरम्मत करने की मांग की है।

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी लामबंदी तेज; DMK, पवार से खड़गे-राहुल और सोनिया करेंगे मुलाकात

PM Modi Man Ki Baat Live: पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम, कहा- कनाडा में प्रवासी भारतीय कर रहे लोगों की मदद

Mann Ki Baat: नशामुक्त युवा से लेकर भारतीय कला की वैश्विक पहचान तक, पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें

राहुल गांधी की अपील पर स्टालिन का जवाब, बोले- इतिहास हमें 'एट्टाप्पन' नहीं, 'कट्टाबोम्मन' के रूप में याद करेगा

राजस्थान में जिंदा युवक मृत घोषित, डेथ सर्टिफिकेट जारी; जन-आधार से नाम काटा