अकोला NCMC कार्ड  (सोर्सः सोशल मीडिया)
अकोला

ST बसों में छूट के लिए NCMC कार्ड जरूरी, अकोला में वरिष्ठ नागरिकों-महिलाओं के पास 3 दिन

NCMC Card: महाराष्ट्र ST बसों में वरिष्ठ नागरिकों और महिला यात्रियों को मिलने वाली रियायती यात्रा के लिए 1 अक्टूबर 2026 से NCMC कार्ड या QR कोड वाली रसीद जरूरी होगी।

आंचल लोखंडे

Akola ST Bus: महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (एसटी) की बसों में सरकारी यात्रा छूट का लाभ लेने वाले वरिष्ठ नागरिकों और महिला यात्रियों के लिए अब एनसीएमसी कार्ड जरूरी होगा। 1 अक्टूबर 2026 से यात्रा छूट का टिकट केवल एनसीएमसी कार्ड अथवा उसके क्यूआर कोड वाली रसीद के माध्यम से ही दिया जाएगा। ऐसे में संबंधित लाभार्थियों के पास कार्ड बनवाने के लिए अब केवल 3 दिन शेष हैं।

इससे पहले तकनीकी अड़चनों के कारण वरिष्ठ नागरिकों और महिला यात्रियों को पुरानी व्यवस्था के तहत छूट का लाभ दिया जा रहा था। एनसीएमसी यानी नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड के माध्यम से एसटी बस यात्रा का शुल्क डिजिटल तरीके से अदा किया जा सकता है।

तकनीकी समस्या से बदली थी व्यवस्था

महामंडल ने सितंबर से वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली यात्रा छूट के लिए एनसीएमसी कार्ड अनिवार्य करने के निर्देश दिए थे। हालांकि, कार्ड प्रणाली के सर्वर पर यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण यात्रा के दौरान छूट वाले टिकट जारी करने में तकनीकी समस्याएं सामने आईं।

इसके बाद सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी से वरिष्ठ नागरिकों और महिला यात्रियों को 30 सितंबर तक पुरानी कार्यप्रणाली के अनुसार एसटी यात्रा की छूट देने के निर्देश जारी किए गए थे। महामंडल के परिवहन विभाग ने इस संबंध में राज्य के विभाग नियंत्रकों को सूचना जारी की थी। संबंधित डिपो प्रबंधकों को अपने अधीन आने वाले आगारों के वाहक, चालक और परिवहन कर्मचारियों को भी इसकी जानकारी देने के निर्देश दिए गए थे।

कार्ड या क्यूआर रसीद जरूरी

1 अक्टूबर से रियायती यात्रा के नियम में बदलाव होगा। सरकारी छूट का लाभ लेने के लिए लाभार्थी के पास एनसीएमसी कार्ड अथवा उसका क्यूआर कोड वाली रसीद होना आवश्यक रहेगा। जिन यात्रियों के पास सक्रिय एनसीएमसी कार्ड उपलब्ध है, उन्हें उसी कार्ड के माध्यम से एसटी यात्रा का रियायती टिकट दिया जाएगा।

वहीं, कार्ड के लिए प्रक्रिया पूरी करने वाले यात्रियों के लिए क्यूआर कोड वाली रसीद भी मान्य रहेगी। इसलिए वरिष्ठ नागरिकों और महिला यात्रियों से 30 सितंबर तक एनसीएमसी कार्ड अथवा क्यूआर कोड वाली रसीद प्राप्त करने की अपील की गई है। अंतिम तिथि के बाद पंजीकरण की व्यवस्था को लेकर स्पष्टता नहीं होने के कारण यात्रियों से अंतिम दिन का इंतजार नहीं करने का आह्वान किया गया है।

खराब सड़क दिखाने पर गुंडागर्दी पर उतरे मंत्री, प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़; देखें VIDEO

बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर मुश्किल में फंसे तीर्थयात्री! भारी बारिश से गिरा चट्टान, इलाके में रेड अलर्ट जारी

SIR Controversy: चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, बोलीं- लोकतंत्र को कमजोर कर रहा विपक्ष

Ram Mandir: चंपत राय को भेजा था ₹2.25 लाख का VIDEO, SIT चार्जशीट में क्या-क्या? राम मंदिर में NSG कमांडो तैनात

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति