अकोला

अकोला: सामाजिक न्याय योजनाओं की छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ; एक ही छत के नीचे मिलेगी कल्याणकारी जानकारी

अकोला में सामाजिक न्याय योजनाओं की छायाचित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन, नागरिकों को योजनाओं की जानकारी देने का उद्देश्य।

रूपम सिंह

Akola Social Justice Department News: अकोला जिला सूचना कार्यालय एवं सहायक आयुक्त समाज कल्याण कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक न्याय विभाग की विभिन्न योजनाओं पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ तहसील परिसर स्थित उपविभागीय कार्यालय में किया गया।

प्रदर्शनी का उद्घाटन सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी गोपाल वाघमारे के हाथों हुआ। इस अवसर पर निवासी उप जिलाधिकारी गजेंद्र मालठाणे, उपविभागीय अधिकारी शरद जावले, तहसीलदार कुणाल झाल्टे तथा जिला सूचना अधिकारी हर्षवर्धन पवार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

निवासी उप जिलाधिकारी गजेंद्र मालठाणे ने नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में प्रदर्शनी का लाभ लेने का आह्वान किया। वहीं गोपाल वाघमारे ने कहा कि सामाजिक न्याय विभाग की योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध होने से यह प्रदर्शनी नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। जिला सूचना अधिकारी हर्षवर्धन पवार ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

विविध योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर

प्रदर्शनी में सामाजिक न्याय विभाग की विभिन्न लोककल्याणकारी योजनाओं को छायाचित्रों, सूचना फलक और दृक-श्राव्य माध्यमों के जरिए प्रस्तुत किया गया है। अनुसूचित जाति के लाभार्थियों के लिए शिक्षा, स्वरोजगार, आवास एवं आर्थिक सहायता से जुड़ी योजनाओं पर मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है।

यह प्रदर्शनी 7 मार्च तक आम नागरिकों के लिए खुली रहेगी। जिला सूचना कार्यालय ने अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थियों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर लाभ उठाने का आवाहन किया है।

कुमाऊं में भीषण भूस्खलन, भरभराकर गिरा पहाड़, उत्तराखंड के 7 पर्वतीय जिलों में बारिश का अलर्ट

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास

Who is Smit Machchhar? फ्लाईदुबई घटना में घायल होने के बाद भी बचाई 174 लोगों की जान

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने