अकोला पार्षद शिवसेना में हुए शामिल (सौजन्य-नवभारत) 
अकोला

शिवसेना UBT का ढहा किला, अकोला जिला प्रमुख समेत 4 पार्षदों ने एक साथ छोड़ी पार्टी, एकनाथ शिंदे का थामा हाथ

Akola Shiv Sena UBT Crisis: अकोला में शिवसेना उबाठा गुट साफ! जिला प्रमुख मंगेश काले सहित 4 पार्षदों ने थामा शिंदे गुट का दामन। उद्धव गुट के पास बचे सिर्फ 2 पार्षद। जानें पूरी खबर।

प्रिया जैस

Shiv Sena UBT Resignation: अकोला महानगर पालिका चुनाव की हलचल शांत होते ही अब अकोला में शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) गुट को बड़ा झटका लगा है। वर्तमान जिला प्रमुख सहित 4 पार्षदों ने शिवसेना उबाठा छोड़कर शिवसेना शिंदे गुट का रुख किया है। मंगलवार, 17 मार्च की रात मुंबई में यह घटनाक्रम हुआ और बुधवार को अकोला में इसकी खबर फैलते ही राजनीतिक हलचल मच गई हैं।

अब अकोला में उबाठा गुट के पास केवल दो पार्षद ही बच गए हैं, जिससे 80 सदस्यीय महानगर पालिका में उनकी ताकत न के बराबर हो गई है।उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की प्रमुख उपस्थिति में मुंबई में शिवसेना उबाठा गुट के जिला प्रमुख मंगेश काले तथा चार पार्षद मनोज पाटिल, सागर भारुका, सोनाली सरोदे और सुरेखा काले ने शिवसेना शिंदे गुट में प्रवेश किया।

अकोला महानगर पालिका चुनाव में शिवसेना उबाठा गुट ने महाविकास आघाड़ी से अलग होकर स्वबल पर 54 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें 6 सीटों पर विजय हासिल हुई। अब इनमें से 4 पार्षदों के अलग होने से गुट को बड़ा नुकसान हुआ है।

शिवसेना शिंदे गुट का बढ़ा प्रभाव

महानगर पालिका चुनाव में शिवसेना शिंदे गुट ने भी स्वबल पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें केवल 1 सीट पर सफलता मिली। भाजपा के साथ सत्ता में आने के बाद अब 4 नए पार्षदों के जुड़ने से उनकी संख्याबल 5 तक पहुंच गयी है और मनपा में उनका प्रभाव बढ़ने वाला है।

शिवसेना उबाठा गुट के पास केवल दो पार्षद

महानगर पालिका चुनाव में इस बार तस्वीर बदलने की स्थिति बनाने वाले उबाठा गुट को अपेक्षित सफलता नहीं मिली। कई सीटों पर उन्हें बहुत कम अंतर से पराजय का सामना करना पड़ा, जबकि 6 सीटों पर विजय प्राप्त हुई। इन 6 में से 4 पार्षदों ने अब साथ छोड़ दिया है, जिससे उबाठा गुट के पास केवल 2 पार्षद ही बच गए हैं। इनमें पार्षद अभय खुमकर और विजय इंगले का समावेश है।

मंगेश काले को मिलेगा जिला प्रमुख पद?

इस राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी जानकारी के अनुसार, शिवसेना उबाठा गुट के जिला प्रमुख मंगेश काले को अब शिवसेना शिंदे गुट का जिला प्रमुख पद मिलने की चर्चा है। साथ ही पार्षदों को उनके प्रभागों के विकास के लिए भरपूर निधि देना भी तय होने की जानकारी मिली है।

E20 पेट्रोल में 31.2% तक इथेनॉल, कर्नाटक की लैब जांच में बड़ा खुलासा, 5 में से 4 पेट्रोल पंप फेल, घटा माइलेज!

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार, अब भारत लाने की तैयारी

आईटीआई प्रिंसिपल के फ्लैट से विजिलेंस को मिले और 5.16 लाख रुपये, 30 हजार की रिश्वत लेते पकड़े गए थे

ठाणे से झारखंड का 10 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, 10 दिनों से ठाकुरली में छिपा बैठा था आरोपी

अभिषेक को मारने के लिए किसके पास समय है, हमले के आरोपों पर दिलीप घोष का तंज, बोले- उनके साथ बहस कौन करेगा