4 सिंचाई परियोजनाओं की मरम्मत को मंजूरी (फाइल फोटो) 
अकोला

अकोला: 4 सिंचाई परियोजनाओं की मरम्मत को मंजूरी, 12.75 करोड़ का निधि स्वीकृत

Akola News: ग्राम पंचायत चुनावों से पहले ग्रामीण सिंचाई सुविधाओं को मजबूत करने हेतु 12.75 करोड़ की मंजूरी मिली। चार सिंचाई परियोजनाओं की मरम्मत होगी, जिले में अधिकतर कपास क्षेत्र असिंचित है।

पूजा सिंह

Approval For Repair Of Irrigation Projects: आगामी ग्राम पंचायत चुनावों की पृष्ठभूमि में ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु चार सिंचाई परियोजनाओं की मरम्मत के लिए कुल 12.75 करोड़ की प्रशासनिक मंजूरी दी गई है। यह निधि मृद व जलसंधारण विभाग द्वारा स्वीकृत की गई है। गत वर्ष जिले में 1,34,267 हेक्टेयर क्षेत्र में कपास की बुआई हुई थी, जिसमें अधिकांश क्षेत्र वर्षा पर निर्भर और असिंचाई था।

  • पर्याप्त सिंचाई न होने से उत्पादन प्रभावित होता है। ऐसे में छोटे-बड़े सिंचाई प्रकल्पों की नियमित मरम्मत आवश्यक है।
  • घोंगा (मुर्तिजापूर तालुका): लघु सिंचाई योजना की मरम्मत हेतु 3.57 करोड़ मंजूर सिंचाई क्षमता 350 हेक्टेयर।
  • रंभापुर कोल्हापुरी बंधारा: 76 लाख की मंजूरी, प्रलंबित देयकों के भुगतान हेतु।
  • पिंजर-1 व पिंजर-2 (बार्शीटाकली तालुका): 8 लाख की मंजूरी, निर्माण कार्य के प्रलंबित देयकों हेतु।
  • वडगांव स्टाक तालाब (मुर्तिजापुर): मरम्मत हेतु 7.69 करोड़ मंजूर।
  • अतिरिक्त सरकारी परिपत्र: 3.42 करोड़ की अतिरिक्त निधि स्वीकृत है।

ग्रामसभा में देना होगा विवरण

मरम्मत कार्यों का विवरण ग्रामसभा में प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। गाद निकालने का कार्य जनसहभाग, रोजगार गारंटी योजना या यांत्रिकी विभाग के माध्यम से किया जाएगा। यदि प्रस्तावों में कोई खामी या अपूर्ण जानकारी पाई जाती है, तो संबंधित प्रादेशिक जलसंधारण अधिकारी और क्षेत्रीय अधिकारी जिम्मेदार माने जाएंगे।

यह कदम ग्रामीण सिंचाई व्यवस्था को सशक्त बनाने और आगामी चुनावों में कृषि क्षेत्र को प्राथमिकता देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला