अकोला न्यूज  
अकोला

अब अपराधियों की खैर नहीं, इन 1800 लोगों पर पुलिस की पैनी नजर, AI का हो रहा ऐसा इस्तेमाल

Police Action against Crime: महाराष्ट्र में गणपति के आगमन से ही त्योहारों का आगाज हो चुका है। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम का बंदोबस्त कर लिया है।

प्रिया जैस

Akola News: अकोला जिले में इस समय शहर तथा जिले में त्यौहारों का मौसम शुरू है। आल ही में कावड़ पालकी महोत्सव हो चुका है। अब आनेवाले समय में गणेशोत्सव, ईद फीर दुर्गोत्सव के साथ साथ अन्य कई त्यौहारों का आगमन होने जा रहा है। अकोला त्यौहारों को लेकर हमेशा संवेदनशील माना जाता रहा है।

जब से युवा पुलिस अधीक्षक के रूप में अर्चित चांडक ने कार्यभार संभाला है अपराधों को रोकने को लेकर वे काफी गंभीरता बरत रहे हैं। इसी तरह समाज कंटकों पर अंकुश लगाने का काम अकोला पुलिस द्वारा बहुत तेजी से शुरू है। बड़ी संख्या में समाजकंटकों पर विविध धाराओं के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गयी है।

आम जनता से सहयोग की अपील

इस बारे में बातचीत करने पर पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक का कहना है कि, अकोला पुलिस पूरी जिम्मेदारी से अपना काम कर रही है। आनेवाले त्यौहारों को देखते हुए तो पुलिस काम कर ही रही है इसी तरह रुटीन में भी अपराधों को रोकना और समाजकंटकों पर अंकुश लगाना यह पुलिस का पहला कर्तव्य है। इसमें आम जनता का सहयोग भी बहुत जरूरी है।

एसपी चांडक ने उठाए गंभीर कदम

इस बारे में पूछने पर उन्होंने जानकारी दी कि, जिले भर में जिन लोगों पर दो से अधिक अपराध दर्ज हैं ऐसे करीब 1800 आरोपी हैं। इन सभी पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए पूरी तरह से पुलिस नजर रख रही है। इन सभी आरोपियों का पूरा डाटा तैयार कर लिया गया है। इसके लिए एआई बेस प्रीडिक्टिव पुलिसिंग टूल भी तैयार किया जा रहा है अब रेगुलर मॉनिटरिंग भी शुरू रहेगी।

उस अनुसार एआई के जरिए अब इनकी सभी गतिविधियों पर पुलिस की सख्त नजर बनी रहेगी। पुलिस विभाग द्वारा इस तरह के लोगों को सूचना दे दी गयी है कि, अपने अपने मोबाइल फोन शुरू रखें तथा जैसे ही पुलिस की सूचना मिले तुरंत हाजिरी दें। यदि फोन बंद किया या पुलिस की सूचना को प्रतिसाद नहीं दिया तो तुरंत पुलिस द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान