अकोला

अकोला क्षेत्र के गांवों में जलसंकट गहराया; 45°C पार गर्मी में बूंद-बूंद को तरसे ग्रामीण, विशेष निधि की मांग

Akola News: अकोला में मनपा की सीमा में जोड़े गए गांवों में जलसंकट गहरा गया है। विधायक रणधीर सावरकर ने पानी की समस्या के समाधान के लिए विशेष निधि की मांग की है। गर्मी में पानी की कमी से लोग परेशान हैं।

रूपम सिंह

Akola Municipal Corporation Expansion: कुछ वर्षों पूर्व जब मनपा की सीमा वृद्धि की गयी थी तो अकोला शहर से लगे मलकापुर, खड़की, शिवनी, उमरी, गुड़धी, शिवर, खरप, अकोली के साथ साथ करीब 23 से 24 छोटे छोटे गांव अकोला मनपा से जोड़े गए थे। इन क्षेत्रों की समस्याओं को हल करने के लिए विधायक रणधीर सावरकर द्वारा लगातार प्रयास होते रहे हैं। लेकिन अभी भी इन क्षेत्रों में कई समस्याएं बाकी हैं।

जिसमें मुख्य रूप से पानी की समस्या है। विशेष रूप से अप्रैल और मई माह में इन क्षेत्रों में पानी की समस्या गंभीर रूप धारण कर लेती है। और तो और कुछ क्षेत्रों में दूषित जलापूर्ति की भी शिकायतें भी आती रहती हैं।और तो और इस समय यहां भीषण गर्मी के कारण लोगों के हाल बेहाल हो रहे हैं। तापमान 45 डिसे के पार हो गया है। और इन क्षेत्रों में लोगों को समुचित पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

देखा जाए तो इन सभी क्षेत्रों की पानी समस्या हल करने के लिए अमृत योजना का दूसरा चरण यहां लागू करना जरूरी है। कुछ क्षेत्रों में दूसरे चरण के अंतर्गत जलापूर्ति शुरू हो गयी है। कुछ स्थानों पर अभी भी अमृत योजना का काम शुरू है।

इन कामों में तेजी लाना बहुत जरूरी है। लेकिन अभी भी कई क्षेत्र बाकी हैं। राज्य सरकार का काम है कि इन सभी क्षेत्रों विशेष रूप से छोटे छोटे गांवों की पानी समस्या को हल करने के लिए अकोला मनपा को विशेष निधि उपलब्ध करवाएं तभी तेज गति से इन क्षेत्रों की समस्याएं हल हो सकेंगी।

लगातार प्रयास जारी एड गोखलेइस बारे में पार्षद एड।गिरीश गोखले ने बताया कि, अमृत योजना के दूसरे चरण में इन सभी सीमा वृद्धि वाले क्षेत्रों को जोड़ा जा रहा है जिससे इन क्षेत्रों की पानी समस्या समाप्त हो जाएगी।

इसके लिए इस क्षेत्र के विधायक रणधीर सावरकर लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसके पहले इन क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए वे राज्य सरकार से 100 करोड़ रु. की विशेष निधि मंजूर करवा चुके हैं। इसी तरह वे इस संपूर्ण विस्तारित क्षेत्र की पानी समस्या भी पूरी तरह हल करवाएंगे। हमें हमारी सरकार तथा हमारे विधायक रणधीर सावरकर पर पूरा भरोसा है।

राघव चड्ढा ने AAP को बताया एक्स गर्लफ्रैंड, बोले- मेरी याद में कहीं हाथ की नस न काट लें

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

TMC के ममता और ऋतब्रत बनर्जी दोनों गुटों ने दिए नए नाम और चुनाव चिह्न, अब चुनाव आयोग सुनाएगा फैसला

रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, BJP यात्रा में हो रहे थे शामिल, AAP से जुड़े 3 लोग पकड़े

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम