प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
अकोला

अकोला में उड़ रही आचार संहिता की धज्जियां, मनपा चुनाव के लिए बिना अनुमति लग रहे झंडे और होर्डिंग्स

Akola News: अकोला में मनपा चुनाव के सात दिन पहले राजनीतिक दल और उम्मीदवार बिना अनुमति झंडे, बैनर और होर्डिंग्स लगा रहे हैं। आचार संहिता के उल्लंघन पर चुनाव विभाग ने कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

आकाश मसने

Akola Illegal Banners News: अकोला शहर के प्रमुख मार्गों, प्रभागों और गलियों में मनपा चुनाव विभाग की अनुमति लिए बिना राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों द्वारा अवैध झंडे, होर्डिंग्स और बैनरबाजी बड़े पैमाने पर की जा रही है। चुनाव प्रचार चरम पर पहुंच चुका है और मतदान में अब केवल सात दिन शेष हैं। ऐसे में मतदाताओं का ध्यान आकर्षित करने के लिए उम्मीदवारों के बीच होर्डिंग्स और बैनरों की होड़ मची हुई है।

आचार संहिता लागू होने के बावजूद नियमों का उल्लंघन खुलेआम हो रहा है, जबकि मनपा की पथक कार्रवाई से उदासीन दिखाई दे रहा है। शहर के चौक-चौराहों और गलियों में इन अवैध बैनरों से शहर की छवि विद्रूप हो रही है।

लाइसेंस प्रक्रिया की अनदेखी

विभिन्न मुख्य मार्गों पर बिना अनुमति होर्डिंग्स और बैनरों का सैलाब देखने को मिल रहा है। नियमों के अनुसार उम्मीदवारों को महानगरपालिका के चुनाव विभाग में शुल्क जमा कर रसीद और लाइसेंस लेना आवश्यक है, जिसे संबंधित बैनर या होर्डिंग पर प्रदर्शित करना होता है। लेकिन कई उम्मीदवार पैसे बचाने के लिए बिना लाइसेंस बैनरबाजी कर रहे हैं।

चुनाव प्रक्रिया को सरल बनाने हेतु मनपा ने ‘वन विंडो लाइसेंस कक्ष’ शुरू किया है, जिसके माध्यम से बैनर, होर्डिंग्स और प्रचार सामग्री के लिए लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी कर बैनरबाजी जारी है।

कानूनी कार्रवाई के निर्देश

चुनाव विभाग को पहले ही बिना अनुमति लगाए गए झंडे, बैनर और होर्डिंग्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई उम्मीदवार बिना अनुमति बैनरबाजी करता है तो उड़न दस्ते को तत्काल कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए, ऐसी स्पष्ट सूचना मनपा प्रशासन की ओर से दी गई है।

त्रिपुरा में युवक के साथ बदतमीजी पर बवाल, स्टूडेंट्स फोरम ने की FIR की मांग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

भारत बनेगा ग्लोबल केमिकल्स हब: केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और सीएम फडणवीस ने की 'इंडिया केम 2026' की शुरुआत

तिरंगे की तस्वीर से आपत्ति! रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से 70 तस्वीरें हटाने का आदेश, जानें क्या है पूरा विवाद

मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं... राहुल गांधी विदेश यात्रा से जुड़े सवाल पर भड़के शशि थरूर, दिया दो टूक जवाब

बंगाल के मालदा में BJP कार्यकर्ता की हत्या, पहले धारदार से हथियार किया हमला, फिर मारी गोली, इलाके में तनाव