अकोला मनपा अकोला मनपा (सोर्स - नवभारत)  
अकोला

अकोला मनपा: विजय अग्रवाल तीसरी बार स्थायी समिति सभापति निर्वाचित, शहर सुधार समिति का दबदबा कायम

Akola NMC Election: विजय अग्रवाल अकोला मनपा के 17वें स्थायी समिति सभापति चुने गए। उन्होंने कांग्रेस के मोहम्मद फजलु को 19-6 से हराया। आरती घोगलिया और चारों जोन सभापति निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

रूपम सिंह

Akola Municipal Corporation: अकोला महानगरपालिका के स्थायी समिति सभापति पद के चुनाव में शहर सुधार समिति के विजय अग्रवाल विजयी हुए हैं। वे मनपा के 17वें स्थायी समिति सभापति बने। इस पद के लिए शहर सुधार समिति के विजय अग्रवाल और कांग्रेस के महम्मद फजलु के बीच सीधी टक्कर हुई। मतदान में अग्रवाल को 19 जबकि फजलु को केवल 6 मत मिले।

महापौर और उपमहापौर चुनाव की तरह एमआईएम ने इस बार भी तटस्थ भूमिका निभाई। मनपा स्थायी समिति सभापति पद के साथ चार जोन सभापति तथा महिला-बाल कल्याण समिति सभापति पद के लिए सोमवार को विशेष सभा आयोजित की गई। मनपा में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। 80 में से 38 सीटें जीतकर भाजपा सबसे बड़ा दल है।

भाजपा, राकांपा (शप), राकांपा (अप), शिवसेना और महानगर विकास आघाडी मिलकर शहर सुधार समिति का गठन किया गया, जिसके पास 44 सदस्य हैं। महापौर और उपमहापौर चुनाव के बाद स्थायी समिति सभापति पद का चुनाव हुआ। 16 सदस्यीय स्थायी समिति में शहर सुधार समिति का संख्याबल 39 है, जबकि कांग्रेस के 4, शिवसिना उबाठा, वंचित और एमआईएम के एक-एक सदस्य हैं।

सभापति पद के लिए  अकोला शहर सुधार समिति से विजय अग्रवाल और कांग्रेस से महम्मद फजलु पहेलवान ने नामांकन दाखिल किया था। चुनाव का संचालन जिलाधिकारी वर्षा मीना ने किया। सभा में मनपा आयुक्त डा.सुनील लहाने, अतिरिक्त आयुक्त सुमेध अलोने, सचिव अमोल डोईफोडे, चुनाव विभाग प्रमुखअनिल बिडवे और जनसंपर्क अधिकारी भरत शर्मा उपस्थित थे।

अग्रवाल तीसरी बार बने सभापति

  • विजय अग्रवाल जून 2012 में पहली बार कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस और वंचित के समर्थन से सभापति बने थे।
  • भाजपा में लौटने के बाद मार्च 2016 में वे दूसरी बार स्थायी समिति सभापति बने। अब तीसरी बार वे इस पद पर आसीन हुए हैं।
  • वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस के पप्पू शर्मा लगातार दो वर्षों तक स्थायी समिति सभापति रहे।

महिला-बाल कल्याण व जोन सभापति निर्विरोध

  • नौ सदस्यीय महिला-बाल कल्याण समिति में शहर सुधार समिति के 5 सदस्य हैं। सभापति पद के लिए आरती घोगलिया का नामांकन हुआ और वे निर्विरोध चुनी गई।
  • पूर्व जोन से भाजपा की रश्मी अवचार, पश्चिम जोन से भाजपा के राजेश्वर घोटे, उत्तर जोन से कांग्रेस की जैनब बी। शेख इब्राहिम और दक्षिण जोन से राकांपा (शप) की पूजा गावडे ने नामांकन दाखिल किया।
  • केवल एक-एक नामांकन होने से सभी पांचों सभापति निर्विरोध निर्वाचित हुए है। इस प्रकार अकोला मनपा की स्थायी समिति सभापति पद पर विजय अग्रवाल की जीत ने शहर सुधार समिति की ताकत को और मजबत किया है।

Delhi Building Collapse Live: दिल्ली पुलिस ने आरोपी हरिराम बंसल को किया गिरफ्तार; 7 की मौत, रेस्क्यू जारी

UIIC AO Recruitment 2026: 225 प्रशासनिक अधिकारी पदों पर भर्ती, 8 सितंबर से आवेदन शुरू, जाने योग्यता और सैलरी

तृषा पर अश्लील कमेंट पर भड़के CM विजय, DMK नेताओं को दी चेतावनी, कहा- महिलाओं पर ओछी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

PM मोदी का गुजरात और महाराष्ट्र दौरा, वडोदरा को देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात, मुंबई में GFF 2026 का उद्घाटन

Delhi Building Collapse: MCD के 5 अधिकारी सस्पेंड, डिप्टी कमिश्नर समेत इंजीनियरों पर गिरी गाज