मनपा प्रवेश द्वार और विजय अग्रवाल (सौजन्य-नवभारत) 
अकोला

विजय अग्रवाल बनेंगे अकोला मनपा के नए 'चेयरमैन'? स्थायी समिति सभापति पद के लिए भाजपा ने कसी कमर

Akola Municipal Corporation News: अकोला मनपा में स्थायी समिति समेत 6 सभापतियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू। विजय अग्रवाल बन सकते हैं चेयरमैन। अमरावती विभागीय आयुक्त को भेजा गया प्रस्ताव।

प्रिया जैस

Standing Committee Chairman Akola: अकोला महानगरपालिका की स्थायी समिति सभापति इसी तरह महिला एवं बाल कल्याण समिति तथा पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण ज़ोन समितियों के सभापतियों की नियुक्ति का प्रस्ताव मनपा के नगर सचिव विभाग ने अमरावती विभागीय आयुक्त को भेजा है। विभागीय आयुक्त द्वारा तारीख तय होने के बाद इन 6 सभापतियों का चुनाव एक ही दिन में होने की संभावना है।

मनपा चुनाव में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। भारतीय जनता पार्टी ने 38 सीटें जीतकर सबसे बड़ा दल बनकर उभरी है। लेकिन बहुमत न होने के कारण भाजपा ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार गुट), शिवसेना और शहर विकास आघाड़ी के साथ मिलकर शहर सुधार आघाड़ी बनाई। आघाड़ी के पास 44 सदस्य होने से महापौर और उपमहापौर पद पर उनके उम्मीदवार विजयी हुए हैं।

इसके बाद स्थायी समिति के 16 सदस्य और महिला एवं बाल कल्याण समिति के 9 सदस्य चुने गए। स्थायी समिति में शहर सुधार आघाड़ी के 9 सदस्य और महिला एवं बाल कल्याण समिति में 5 सदस्य नियुक्त हुए। प्रभाग समितियों के क्षेत्र निर्धारण का प्रस्ताव महासभा में मंजूर होने के बाद नगर सचिव विभाग ने स्थायी समिति, महिला एवं बाल कल्याण समिति और चारों ज़ोन समितियों के सभापति चयन का प्रस्ताव विभागीय आयुक्त को भेजा है।

शहर सुधार आघाड़ी को तीन, कांग्रेस को एक जोन

प्रभाग समितियों के क्षेत्र निर्धारण के बाद पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण ज़ोन समितियों का नया क्षेत्र तय किया गया है। इसमें शहर सुधार आघाड़ी को तीन ज़ोन मिलेंगे जबकि कांग्रेस को एक ज़ोन मिलेगा। इन चारों ज़ोन समितियों के सभापतियों का चुनाव विभागीय आयुक्त द्वारा तय की गई तारीख पर किया जाएगा।

विजय अग्रवाल हो सकते हैं स्थायी समिति सभापति

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थायी समिति के सभापति पद पर भाजपा पूर्व महापौर तथा भाजपा के मनपा चुनाव प्रमुख और मनपा में भाजपा के मुख्य नेता विजय अग्रवाल का नाम आगे बढ़ा सकती है और स्थायी समिति सभापति पद की जिम्मेदारी विजय अग्रवाल को दे सकती है। यह चर्चा भाजपा के नगर सेवकों और कार्यकर्ताओं में हैं।

Delhi Protest Live: राहुल गांधी पहुंचे इंडिया गेट, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से की मुलाकात

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला