अकोला महानगरपालिका (सोर्स: साेशल मीडिया) 
अकोला

अकोला मनपा चुनाव में रिकॉर्ड नामांकन, 80 सीटों के लिए 643 उम्मीदवार मैदान में, रोमांचक हुआ मुकाबला

Akola Municipal Election: अकोला मनपा चुनाव में जबरदस्त मुकाबले के संकेत हैं। 80 सीटों के लिए 643 नामांकन दाखिल हुए हैं। कई प्रभागों में 50 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान 15 जनवरी को होगा।

आकाश मसने

Akola Municipal Corporation Election Nominations Update: अकोला महानगरपालिका चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन बुधवार को भारी संख्या में उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। देर रात तक चुनाव कार्यालयों में कामकाज चलता रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनपा की 80 सीटों के लिए कुल 643 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। महानगर के कुछ प्रभागों में तो 50 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं। इससे इस बार का चुनाव सभी दलों और उम्मीदवारों के लिए बेहद कड़ी टक्कर वाला रहने वाला है।

उम्मीदवारों की सुविधा के लिए अकाेला मनपा ने 6 जोन में नामांकन दाखिल करने की व्यवस्था की थी। अंतिम दिन कई उम्मीदवारों ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए समर्थकों के साथ ढोल-ताशों की गूंज में नामांकन दाखिल किए। 2017 के बाद पहली बार मनपा का आम चुनाव हो रहा है। 15 जनवरी 2026 को 20 प्रभागों की 80 सीटों के लिए मतदान होगा, जबकि 16 जनवरी को मतगणना होगी।

प्रभागवार अब तक की नामांकन स्थिति

प्रभाग क्रमांक कुल नामांकन
1 13 5 9 8 35
2 13 9 9 22 53
7 7 8 6 6 27
8 5 7 7 12 31
9 9 8 8 13 38
10 3 6 7 7 23
11 12 5 5 9 31
12 10 3 9 13 35
13 16 6 7 16 45
14 13 8 20 16 57
15 6 5 6 10 27
16 8 6 8 6 28
17 5 14 11 12 42
18 10 16 11 13 50
19 8 7 3 4 22
20 7 4 4 5 20

चुनाव कार्यक्रम

  • नामांकन पत्र दाखिल : 23 से 30 दिसंबर 2025
  • छानबीन : 31 दिसंबर 2025
  • नामांकन वापसी : 2 जनवरी 2026
  • चिह्न वितरण व अंतिम सूची : 3 जनवरी 2026
  • मतदान : 15 जनवरी 2026
  • मतगणना : 16 जनवरी 2026

महानगरपालिका चुनाव के लिए कब होगा मतदान?

बता दें कि नामांकन वापसी की आखिरी तारीख 2 जनवरी है। ऐसे में किस वार्ड में कितने उम्मीदवार बचेंगे यह 2 जनवरी के बाद ही तय होगा। गौरतलब है कि महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के लिए मतदान 15 जनवरी को होगा और मतगणना अगले दिन 16 जनवरी को की जाएगी। नामांकन प्रक्रिया 23 दिसंबर से शुरू होकर 30 दिसंबर को समाप्त हुई थी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 2 जनवरी है, जबकि उम्मीदवारों की अंतिम सूची 3 जनवरी को प्रकाशित की जाएगी।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान