नागरिकों की सुविधा के लिए मनपा का बड़ा फैसला, जोनवार जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र सेवा फिर शुरू करने के निर्देश तस्वीर (सोर्स: नवभारत) 
अकोला

अकोलावासियों की सुविधा के लिए मनपा का बड़ा फैसला, जोनवार जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र सेवा फिर होगी शुरू

Akola Mayor News: महापौर शारदा खेडकर ने जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र की जोनवार सुविधा पुनः शुरू करने और हर जोन में स्वतंत्र अतिक्रमण उन्मूलन पथक गठित करने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को राहत मिले।

रूपम सिंह

Akola Municipal Corporation News: अकोला महानगर पालिका क्षेत्र में नागरिकों को जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र प्राप्त करने में हो रही कठिनाइयों को देखते हुए महापौर शारदा खेडकर ने प्रशासन को महत्त्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। जिसमें जन्म-मृत्यु दाखिले देने की सुविधा पूर्ववत जोनवार करें और जोनवार 4 अतिक्रमण उन्मूलन पथक कार्यान्वीत करें का समावेश है। पूर्व में जोनवार जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र देने की प्रक्रिया शुरू थी, लेकिन कुछ कारणों से इसे बंद कर दिया गया था।

इसके चलते नागरिकों और विद्यार्थियों को शैक्षणिक, चिकित्सकीय तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं के लिए आवश्यक प्रमाणपत्र प्राप्त करने में परेशानी हो रही थी। जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र अत्यंत आवश्यक शासकीय दस्तावेज हैं और इन्हें नागरिकों की सुविधा के लिए जोनवार पुनः उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि प्रमाणपत्र समयसीमा के भीतर नागरिकों को मिलें। इसके अतिरिक्त शहर के सार्वजनिक मार्ग, चौक, बाजारपेठ और अन्य स्थलों पर हो रहे अतिक्रमणों के कारण यातायात और नागरिकों की दैनिक आवाजाही में बाधाएँ उत्पन्न हो रही हैं। इस समस्या के समाधान के लिए अकोला महापौर ने प्रत्येक जोन में स्वतंत्र अतिक्रमण उन्मूलन पथक गठित करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों को दिए निर्देश

  • जोनवार जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र देने की प्रक्रिया पुनः शुरू की जाए। नागरिकों और विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र समयसीमा के भीतर उपलब्ध कराए जाए।
  • प्रत्येक जोन में स्वतंत्र अतिक्रमण उन्मूलन पथक गठित किए जाए। इन पथकों में आवश्यक मानवबल की नियुक्ति की जाए। पथकों को वाहन और आवश्यक सामग्री
  • उपलब्ध कराई जाए। अतिक्रमणों पर समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई की जाए।
  • नागरिकों की सुविधा और प्रशासनिक कार्यकुशलता के लिए जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र की जोनवार सुविधा पुनः शुरू करें
  • अतिक्रमण उन्मूलन के लिए स्वतंत्र पथक तैयार करना अत्यंत आवश्यक है। इससे नागरिकों को राहत मिलेगी और शहर का प्रशासनिक कार्य अधिक सुगम होगा।

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान

स्मित मच्छार के चाचा-चाची से मिले CM फडणवीस; तारीफ़ करते हुए बोले- मुंबई के सुपुत्र और असली हीरो हैं कैप्टन

सपा नेता के बिगड़े बोल, BJP नेत्री को कहा- किसी घाट पर कपड़ा धो रही होती; देखें वीडियो