Akola Property Tax Recovery Special Operation: अकोला महानगरपालिका की आर्थिक स्थिति के लिए महत्वपूर्ण संपत्ति कर की वसूली बेहद धीमी गति से चल रही है। वर्तमान वित्तीय वर्ष के सात महीने बीतने के बाद भी अकोला मनपा निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले केवल 21.70 करोड़ रुपए ही वसूल कर सकी है। दूसरी ओर, पिछले वर्षों की बकाया राशि और चालू वर्ष की मांग को मिलाकर कुल 197.08 करोड़ रुपए की वसूली करना बाकी है।
वर्तमान वित्तीय वर्ष के सात महीने में अब तक महज 11.01 प्रतिशत वसूली होने से शेष चार महीनों में 175.38 करोड़ रुपए जुटाना अकोला मनपा प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती बन गया है। कर्मचारियों के वेतन, प्रशासनिक खर्च, नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों के लिए संपत्ति कर से मिलने वाला राजस्व महत्वपूर्ण है, ऐसे में वसूली की धीमी रफ्तार से मनपा के आर्थिक नियोजन पर दबाव बढ़ने की आशंका है।
अकोला शहर के संपत्ति धारकों पर पिछले वर्षों का 123.70 करोड़ रुपए कर बकाया है। वहीं, चालू वित्तीय वर्ष में अकोला मनपा द्वारा 73.38 करोड़ रुपए कर की मांग निर्धारित की गई है। इस तरह कुल वसूली का लक्ष्य 197.08 करोड़ रुपए है।
इसके मुकाबले अकोला महानगरपालिका प्रशासन इस वर्ष अप्रैल से अक्टूबर के सात महीनों में केवल 21.70 करोड़ रुपए की ही वसूली कर सकी है। इस हिसाब से 175.38 करोड़ रुपए की राशि अब भी वसूल करना बाकी है।
वसूली के मौजूदा आंकड़ों को देखते हुए अकोला मनपा प्रशासन को शेष अवधि में संपत्ति कर वसूली के लिए तेजी से काम करना होगा। आंकड़ाें का विश्लेषण किया जाए तो प्रशासन को हर महीने औसतन लगभग 35.08 करोड़ रुपए जुटाने होंगे। संपत्ति कर अकोला मनपा की आय का प्रमुख स्रोत है। इससे कर्मचारियों के वेतन, प्रशासनिक खर्च, नागरिक सुविधाएं और विकास कार्य किए जाते हैं।
इसी राजस्व से कर्मचारियों के वेतन का भुगतान, प्रशासनिक व्यवस्था का संचालन, नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता और विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च किया जाता है। बकाया कर की वसूली बढ़ाने के लिए मनपा प्रशासन दिसंबर से विशेष अभियान चलाने की तैयारी में है।