अकोला

सालों का इंतजार खत्म! अकोला-महान मार्ग चौड़ीकरण के लिए निविदा प्रक्रिया अंतिम चरण में, जल्द शुरू होगा काम

अकोला महान मार्ग चौड़ाइकरण परियोजना का टेंडर जल्द खोला जाएगा, जिससे यातायात और व्यापार में सुधार होगा।

रूपम सिंह

Akola Road Widening Project News: अकोला जिले की परिवहन व्यवस्था के लिए अहम अकोला-महान मार्ग के चौड़ाईकरण का काम, जो लंबे समय से तकनीकी अड़चनों के कारण रुका हुआ था, अब शुरू होने की दिशा में है। परियोजना की निविदा प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही इसका टेंडर खोला जाएगा।

लगभग करोड़ रुपये की लागत वाली यह परियोजना जिले के दक्षिणी हिस्से को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। रेलवे विभाग, वन विभाग और पर्यावरणीय मंजूरी जैसी तकनीकी बाधाओं के कारण यह प्रकल्प वर्षों तक रुका रहा, लेकिन प्रशासनिक प्रयासों के बाद अब सभी अड़चनों का समाधान हो गया है।

सरकार की अंतिम मंजूरी मिलने के बाद कार्य तुरंत शुरू कर दिया जाएगा। यह मार्ग न केवल यातायात के लिए, बल्कि व्यापार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए भी महत्वपूर्ण है। प्रतिदिन इस मार्ग पर हजारों वाहन चलते हैं, लेकिन सड़क की खराब स्थिति और रुके हुए काम के कारण वाहनधारकों को लंबा समय परेशानी झेलनी पड़ी।

विधायक वसंत खंडेलवाल ने बताया कि त्वरित कार्रवाई से चौड़ाईकरण का कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा और पूरा होने के बाद नागरिकों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।

दस घंटे की मेहनत पर फिरा पानी! फरीदाबाद में 200 फीट गहरे बोरवेल से रेस्क्यू के बाद 3 साल की नेहा की मौत

Tamil Nadu Gold Ring Scheme: नवजातों को 1gm सोने की अंगूठी, लेकिन मदुरै से ही शुरुआत क्यों? जानिए मामा कनेक्शन

आसमान की तरफ खिंचता दिखा नदी का पानी! समस्तीपुर में बना दुर्लभ जल बवंडर, देखें वायरल Video और जानें साइंस

IMD Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश और फ्लैश फ्लड का खतरा, अंडमान में ऑरेंज अलर्ट, चार धाम यात्रा रुकी

राज्यसभा चुनाव को लेकर यूपी BJP की बड़ी बैठक, 8 सीटों पर नाम तय करने की कवायद तेज, 16 अक्टूबर को होगी वोटिंग