खेत में घेरकर युवक पर रॉड से हमला (फोटो नवभारत)
अकोला

अकोला: प्रेम प्रसंग के विवाद पर युवक की हत्या, 3 गिरफ्तार खेत में घेरकर लोहे की रॉड से किया हमला

Love Dispute Youth Killed: अकोला के खांबोरा खेत परिसर में प्रेम संबंध को लेकर विवाद के बाद 27 वर्षीय शैलेश तेलगोटे पर लोहे की रॉड से हमला किया गया। इलाज के दौरान मौत हो गई और 3 संदिग्ध गिरफ्तार हुए।

आलोक उमाकृष्ण

Akola Love Dispute Youth Killed: अकोला जिले में प्रेम संबंध को लेकर उपजे विवाद में एक युवक पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर उसकी हत्या किए जाने की सनसनीखेज घटना उरल थाना क्षेत्र के खांबोरा खेत परिसर में सामने आई है।

मृतक की पहचान पालोदी निवासी शैलेश तेलगोटे (27) के रूप में हुई है। मामले में उरल पुलिस ने तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

क्या है पुलिस का कहना?

पुलिस के अनुसार, पालोदी निवासी शैलेश और खांबोरा की एक युवती के बीच स्कूली जीवन से प्रेम संबंध थे। बाद में युवती का विवाह हो गया था, लेकिन दोनों के बीच संबंध बने रहने की जानकारी है। इस बीच पति से अलग होने के बाद युवती खांबोरा में ही रह रही थी।

इसी प्रेम संबंध को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। इस बीच शुक्रवार रात शैलेश को आरोपियों ने खांबोरा के खेत परिसर में घेर लिया और उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सर्वोपचार अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जब्त किए 2 लोहे के रॉड

घटना के बाद उरल पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने संदेह के आधार पर वासुदेव भरणे, सचिन भरणे और चेतन भरणे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों से घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से दो लोहे की रॉड सहित अन्य सामग्री भी जब्त की है। इन वस्तुओं को मामले की जांच में अहम सबूत माना जा रहा है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि घटना में कितने लोग शामिल थे और हमले की पूरी साजिश कैसे रची गई।

मामले में अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। उरल पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ और अन्य पहलुओं की जांच लगातार जारी है।

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना