Akola Zilla Parishad, (सौजन्य-नवभारत) 
अकोला

अकोला में 'लोक जल उत्सव' का आयोजन: 22 मार्च तक हर घर जल और सामुदायिक सहभागिता पर रहेगा जोर

Akola Zilla Parishad: अकोला में 8 से 22 मार्च तक ग्राम पंचायतों में ‘लोक जल उत्सव’ आयोजित होगा। उद्देश्य हर घर तक 55 लीटर शुद्ध पानी, सामुदायिक सहभागिता, महिला सशक्तिकरण व जल प्रबंधन मजबूत करना है।

रूपम सिंह

 Maharashtra Rural Development: अकोला ग्रामीण जल आपूर्ति व्यवस्था को अधिक शाश्वत और मजबूत बनाने तथा सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से जिले में 8 मार्च से 22 मार्चतक ग्राम पंचायत स्तर पर 'लोक जल उत्सव' आयोजित किया जा रहा है। इसके साथ ही मधापुरी और कापशी रोड ग्राम पंचायतों में 'जल अर्पण दिवस' भी मनाया जाएगा।

'लोक जल उत्सव' न केवल जल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करेगा बल्कि सामुदायिक सहभागिता, महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य-स्वच्छता को भी जलसेवा से जोड़कर समाज में सकारात्मक ऊर्जा निर्माण करेगा। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में जल प्रबंधन को स्थायी और जनसहभागी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सक्रिय भागीदारी का आह्वान

जिल्हा परिषद कार्यालय अकोला इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य पीने के पानी को सांस्कृतिक और सामाजिक प्राथमिकता देना, स्थानीय स्तर पर जल उत्सव को संस्थागत करना, राज्य से लेकर ग्राम स्तर तक विभिन्न विभागों में समन्वय स्थापित करना, जल गुणवत्ता, सौर ऊर्जा और रखरखाव के लिए दीर्घकालीन योजना तैयार करना है।

साथ ही स्वास्थ्य, पोषण और महिला सशक्तिकरण को जलसेवा से जोड़ना भी इस उपक्रम का महत्वपूर्ण लक्ष्य है। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनीता मेश्राम ने नागरिकों से इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी का आवाहन किया है।

गुणवत्तापूर्ण जल उपलब्ध कराना प्रमुख उद्देश्य

  • ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक घर में व्यक्तिगत नल कनेक्शन द्वारा प्रति व्यक्ति न्यूनतम 55 लीटर प्रतिदिन गुणवत्तापूर्ण जल उपलब्ध कराना उद्देश्य है।
  • राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत चल रही योजनाओं को इस मानक तक सुधारने का कार्य किया जा रहा है।
  • अकोला जिले की शालाओं, आंगनवाड़ियों, आश्रमशालाओं और सरकारी छात्रावासों को भी इस योजना से नल कनेक्शन प्रदान किए जा रहे हैं।
  • वहीं आदिवासी वाडियों और पाडों के लिए सौर ऊर्जा आधारित नल जल योजना लागू की जा रही है।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान