लाडली बहन योजना (सोर्स: सोशल मीडिया)  
अकोला

अकोला: लाडली बहन योजना की ई-केवाईसी डेडलाइन बढ़ने की उम्मीद, मार्च से रुकी 3 महीनों की किस्तें एक साथ मिलेंगी

Ladki Bahin Yojana E-KYC: अकोला में लाडली बहन योजना की ई-केवाईसी तिथि बढ़ने की संभावना है। अधिकारियों की बैठक के बाद मार्च से रुकी हुई तीन महीनों की किस्तें पात्र महिलाओं को एक साथ मिल सकती हैं।

रूपम सिंह

Ladki Bahin Yojana Update: अकोला लाडली बहन योजना में ई-केवाईसी की अड़चनों के कारण अनेक महिलाओं को लाभ से वंचित होना पड़ा है। जिन महिलाओं को राहत मिली थी, उन्हें भी मार्च माह से किश्न न मिलने के कारण योजना बंद हो गई है क्या, ऐसी आशंका पैदा हो गई है। ई-केवाईसी में वंचित हुई महिलाओं ने इसकी अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की थी। अब इस मांग पर विचार करते हुए उन्हें राहत मिलने की संभावना बनी है। ई-केवाईसी न करने वाली महिलाओं का लाभ बंद कर दिया गया है।

ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 31 दिसंबर थी और उसी से पहले जिन महिलाओं ने प्रक्रिया पूरी की, उन्हें ही लाभ जारी रखा गया। वहीं जिन महिलाओं ने ई-केवाईसी में हुई गलतियों को सुधार लिया है, उन्हें ही आगे लाभ मिलेगा। पात्र होते हुए भी कई महिलाओं का लाभ बंद हो गया है, जिससे उनमें स्थायी रूप से योजना से बाहर हो जाने की चिंता बढ़ गई है। इस कारण अनेक महिलाओं ने जिला बाल

विकास अधिकारी कार्यालय में आवेदन देकर ई-केवाईसी की डेडलाइन बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि उन्हें एक अवसर दिया जाए। हालांकि इस पर अभी निर्णय नहीं हुआ है। 15 या 16 मई को महिला एवं बाल कल्याण आयुक्त, उपायुक्त तथा अन्य अधिकारियों की बैठक होने वाली है, जिसमें सकारात्मक निर्णय की संभावना जताई जा रही है।

3 माह की किश्तें मिलेंगी एक साथ

लाडली बहन योजना के अंतर्गत महिलाओं को मार्च, अप्रैल और मई माह की किश्तें एक साथ दी जाएगी। ई-केवाईसी की जांच पूरी होने के बाद ही संबंधित महिलाओं के खातों में राशि जमा की जाएगी, ऐसी जानकारी प्रशासन की ओर से दी गई है।

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: हंगामे के कारण लोकसभा कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में चर्चा जारी

सड़क से संसद तक JPSC-JSSC पर हंगामा, छात्रों के आंदोलन से रांची में गरमाई सियासत; तस्वीरों में देखें

TMC को बड़ा झटका! बैंक खाते फ्रीज केस में दखल देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, ED के एक्शन को दी गई थी चुनौती

सद्गुरु ने लॉन्च की खास फोटो-निबंध पुस्तक डिसअपियरिंग फेसेस, सामने आईं हिमालय के लोगों की अनदेखी तस्वीरें

एयर इंडिया टर्बुलेंस मामले में बड़ा खुलासा! पायलट का दूसरा डोप टेस्ट निकला पॉजिटिव, रद्द हो सकता है लाइसेंस