Sewer Line Excavation (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया) 
अकोला

अकोला के गंगा नगर में सीवर लाइन खुदाई बनी मुसीबत, बारिश में सड़कें कीचड़ में तब्दील

Sewer Line Excavation: अकोला के गंगा नगर में सीवर लाइन बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं होने से पहली ही बारिश में सड़कें कीचड़ में तब्दील हो गईं।

महाराष्ट्र डेस्क

Akola Municipal Corporation: मानसून शुरू होने से पहले शहर में सभी प्रकार की सड़क खोदाई पर रोक लगाने के स्पष्ट नियम और प्रशासनिक निर्देश होने के बावजूद शहर में इन आदेशों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। शहर के प्रभाग क्र।18 स्थित गंगा नगर क्षेत्र में भूमिगत सीवर लाइन परियोजना के लिए की गई खुदाई के बाद सड़क की मरम्मत नहीं किए जाने से पूरे इलाके की हालत बदतर हो गई है। पहली ही बारिश में सड़कें कीचड़ से भर गई हैं, जिससे नागरिकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पाइप लाइन बिछाने के बाद ठेकेदार ने सड़क की मरम्मत की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। बारिश के मौसम में जहां खुदाई कार्य रोकना अनिवार्य होता है, वहीं यहां न केवल काम जारी रखा गया बल्कि कई स्थानों पर खानापूर्ति करते हुए केवल मुरूम डालकर सड़क छोड़ दी गई।

सीवर लाइन के बाद सड़क मरम्मत नहीं

नियमानुसार सड़क पर 80 मिमी और 40 मिमी गिट्टी बिछाकर मजबूती प्रदान की जानी थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इसका परिणाम यह हुआ कि गंगा नगर के खरप रोड, नेकनाम कॉलोनी, राजेश्वर लेआउट, गोवर्धन प्लॉट तथा मॉडर्न इंग्लिश स्कूल परिसर की मुख्य और आंतरिक सड़कें पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो गई हैं।

गंगा नगर के नागरिकों ने मनपा से लगाई गुहार

जगह-जगह पानी जमा होने से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है, वहीं गंदगी और जलभराव के कारण संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका भी जताई जा रही है। तत्काल हस्तक्षेप की मांगगंगा नगर के आगा खान पठान, अकबर कुरैशी, राष्ट्रवादी के नईम खान, शेख नसीर गुरुजी, राजीक शाह, करीम ठेकेदार, शेख हाफिजोद्दीन सहित अन्य नागरिकों ने मनपा आयुक्त से मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सड़क का तत्काल गिट्टीकरण एवं मरम्मत कराई जाए, ताकि बरसात के दौरान लोगों को राहत मिल सके और भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी