हत्याकांड प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया)  
अकोला

अकोला में दो हत्याओं से सनसनी, कारला में नाबालिग और तारफैल में युवक की हत्या

Two Murders In Akola: अकोला के पातुर में नाबालिग यश गिरे और तारफैल में अंकुश गवली की धारदार हथियार से हत्या। वारदातों से इलाके में दहशत, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी।

केतकी मोडक

Akola Double Murder Case: अकोला जिले में कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए अपराधियों ने २४ घंटे के भीतर दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। इन दोहरे हत्याकांडों से पूरे अकोला शहर और ग्रामीण इलाकों में भारी दहशत और आक्रोश का माहौल व्याप्त हो गया है।

पहली हत्या: कारला में नाबालिग की हत्या

अकोला जिले के पातुर पुलिस थाना क्षेत्र के कारला शिवार में रविवार तड़के 17 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हमला कर निर्मम हत्या किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस घटना से आलेगांव सहित पूरे परिसर में भय और आक्रोश का माहौल है। मृत युवक की पहचान यश गिरे (17), निवासी आलेगांव के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह करीब 5 से 5:30 बजे के बीच सुधाकरराव नाईक आश्रमशाला के समीप सड़क पर अज्ञात हमलावरों ने यश गिरे पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए, गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे सड़क किनारे पड़ा देखकर स्थानीय नागरिकों ने तत्काल उसे आलेगांव के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

युवक की हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने उसे आगे के उपचार के लिए अकोला स्थित सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल  रेफर किया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमों को लगाया गया है तथा विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है।

कारणों का पता लगा रही पुलिस

अकोला पुलिस हत्या के पीछे व्यक्तिगत विवाद, पुरानी रंजिश या किसी अन्य कारण की संभावना को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों की जानकारी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ई जा सही है। दिनदहाड़े नहीं बल्कि सुबह के समय हुई इस नृशंस वारदात से आलेगांव और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। शव का पोस्टमॉर्टम अकोला के सर्वोपचार अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस ने एक संदिग्ध आरोगी को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य दो आरोपियों की तलाश के लिए टीमों को रवाना किया गया है

दूसरी हत्या: तारफैल क्षेत्र में युवक की हत्या

अकोला शहर के रामदासपेठ पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत तारफैल इलाके में शनिवार देर रात 29 वर्षीय युवक की चाकू से हमला कर हत्या किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल फैल गया है। घटना की जानकारी रामदासपेठ पुलिस थाना प्रभारी शिरीष खंडारे ने दी। मृतक की पहचान अंकुश गवली (29),अकोट फैल निवासी , अकोला के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार रात अंकुश गवली तारफैल क्षेत्र में मौजूद था। इसी दौरान 3 से 4 अज्ञात हमलावरों ने उस पर धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि अंकुश की घटना स्थल पर ही खून से लथपथ हालत में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रामदासपेठ पुलिस को टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। पुलिस निरीक्षक शिरीष खंडारे ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े सांसद, बिहार बंद की दी चेतावनी