अकोला जिला कौशल विकास केंद्र (सोर्स- सोशल मीडिया) 
अकोला

अकोला जिला कौशल विकास केंद्र की नई पहल: हर महीने के तीसरे बुधवार को लगेगा रोजगार मेला

Akola Employment Fair: अकोला में अब हर महीने के तीसरे बुधवार को रोजगार मेला लगेगा। हालिया मेले में 58 युवाओं का चयन हुआ। निश्चित समय-सारणी से उम्मीदवारों को तैयारी में मदद मिलेगी।

रूपम सिंह

Akola District Skill Development Center: अकोला जिला कौशल्य विकास, रोजगार व उद्योजकता मार्गदर्शन केंद्र द्वारा निश्चित समय-सारणी के अनुसार आयोजित किए जा रहे रोजगार मेलों को लगातार बढ़ता प्रतिसाद मिल रहा है। केंद्र ने हर महीने के तीसरे बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन करने का निर्णय लिया है। इस निश्चित समय-सारणी से विद्यार्थियों को पहले से जानकारी मिल जाती है, जिससे वे आवश्यक तैयारी कर पाते हैं और हमखास प्रतिसाद सुनिश्चित होता है।

जिला कौशल्य विकास केंद्र का यह उपक्रम रोजगार निर्माण और कौशल्य विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। निश्चित समय-सारणी और सरल प्रक्रिया के कारण रोजगार मेलों को लगातार बढ़ता प्रतिसाद मिल रहा है, जिससे युवाओं का भविष्य सुरक्षित हो रहा है।

उम्मीदवारों और नियोक्ताओं दोनों को लाभ

अकोला जिला कौशल्य विकास अधिकारी प्रफुल्ल शेलके ने बताया कि निश्चित समय-सारणी, व्यापक प्रचार प्रसार, उद्योगों से लगातार संपर्क और सरल प्रक्रिया के कारण रोजगार मेलों में उम्मीदवारों और नियोक्ताओं दोनों को लाभहो रहा है। पोर्टल पर पंजीयन की प्रक्रिया भी सरल कर दी गई है, जिससे उम्मीदवारों को सुविधा मिल रही है।

58 उम्मीदवारों का प्राथमिक चयन

हाल ही में बुधवार को आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय रोजगार मेले में चार नामांकित कंपनियों ने हिस्सा लिया। इस मेले में कुल 83 रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चलाई गई। ऑनलाइन 246 उम्मीदवारों ने पंजीयन किया, जबकि 96 उम्मीदवार प्रत्यक्ष उपस्थित हुए।

इनमें से 58 उम्मीदवारों का प्राथमिक चयन किया गया। इस पहल से जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो रहे हैं और उद्योगों को योग्य उम्मीदवार मिल रहे हैं। निश्चित समय-सारणी से मेलों में सातत्य बना रहता है और विद्यार्थियों को तैयारी का अवसर मिलता है।

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला