अकोला जिला व सत्र न्यायालय (सोर्सः सोशल मीडिया)
अकोला

गर्भवती पत्नी और 9 वर्षीय बेटी की हत्यारे पति को फांसी की सजा, अकोला सत्र न्यायालय का ऐतिहासिक निर्णय

Akola District Court Verdict: अपनी 15 सप्ताह की गर्भवती पत्नी और 9 वर्षीय बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले आरोपी मनीष म्हात्रे को अकोला जिला व सत्र न्यायालय ने फांसी की सजा सुनाई है।

आंचल लोखंडे

Akola Double Murder Death Penalty: पत्नी और 9 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में दूसरे जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश तेजवंतसिंह संधू की अदालत ने आरोपी मनीष म्हात्रे, निवासी संतोषी माता मंदिर के पास, हनुमान बस्ती, अकोला को दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुनाई। अदालत ने आरोपी पर 10 हजार रु. का जुर्माना भी लगाया। यह फैसला 22 सितंबर 2026 को सुनाया गया।

अभियोजन के अनुसार, 24 अप्रैल 2024 की सुबह करीब 5.30 बजे एएसआई संजय भगत को स्टेशन डायरी अधिकारी के माध्यम से सूचना मिली कि मनीष म्हात्रे अपने दो चचेरे भाइयों के साथ थाने पहुंचा है और उसने पत्नी तथा बेटी की हत्या करने की जानकारी दी है।

पत्नी और मासूम बेटी की नृशंस हत्या

सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची, जहां रश्मि म्हात्रे (30) और उसकी बेटी माही म्हात्रे (9) मृत अवस्था में मिलीं। घटना स्थल से रक्तरंजित कुल्हाड़ी और लोहे का चाकू बरामद किया गया। अभियोजन के मुताबिक आरोपी पिछले करीब पांच वर्षों से पत्नी से अलग रह रहा था। रश्मि अपनी बेटी के साथ मुंबई में रहकर निजी नौकरी करती थी। दोनों आरोपी के चचेरे भाई की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होने अकोला आई थीं।

चरित्र पर संदेह के चलते की हत्या

आरोप है कि पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते आरोपी ने रात में सोते समय कुल्हाड़ी और चाकू से दोनों की हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रश्मि के 15 सप्ताह की गर्भवती होने की जानकारी सामने आई। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन ने परिस्थितिजन्य, चिकित्सकीय और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर अपना पक्ष रखा।

अभियोजन की ओर से 14 गवाहों के बयान दर्ज कराए गए। उपलब्ध साक्ष्यों के परीक्षण के बाद अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए फासी तथा दंड की सजा सुनाई। मामले के शिकायतकर्ता एएसआई संजय भगत हैं। अभियोजन की ओर से अतिरिक्त लोक अभियोजक मंगेश मानकर ने पैरवी की। जांच पीआई मनोज बहुरे ने की।

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के कामकाज पर इलाहाबाद HC से मांगी रिपोर्ट

TRAI का बड़ा फैसला! अब सिर्फ कॉल और SMS वाले सस्ते पैक भी होंगे उपलब्ध; ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा विकल्प