कपास (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
अकोला

कपास खरीद की समय सीमा बढ़ाने की मांग, विधायक सावरकर की पहल पर सीएम फडणवीस ने केंद्र को लिखा पत्र

Akola News: विधायक रणधीर सावरकर की मांग पर मुख्यमंत्री ने केंद्र को पत्र लिखकर कपास खरीद की समय सीमा अप्रैल तक बढ़ाने का आग्रह किया है, जिससे 35 लाख कपास उत्पादक किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।

रूपम सिंह

Cotton Farmers Maharashtra News: अकोला जिले सहित राज्य के 24 जिलों के लगभग 35 लाख कपास उत्पादक किसानों की समस्याओं को गंभीरता से उठाते हुए विधायक रणधीर सावरकर ने राज्य सरकार और केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित किया। ग्रामीण अर्थव्यवस्था की गहरी समझ रखने वाले - सावरकर ने कपास खरीद योजना की अंतिम तिथि अप्रैल 2026 तक बढ़ाने की मांग की।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कपास निकलने का मौसम अप्रैल-मई तक चलता है और यदि सीसीआई की खरीद प्रक्रिया फरवरी के अंत में बंद हो गई तो किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।

विधायक रणधीर सावरकर की मांग को तुरंत संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केंद्रीय वत्र मंत्री गिरीराज सिंह को पत्र लिखकर आग्रह किया। उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि यदि सीसीआई की खरीद प्रक्रिया 27 फरवरी 2026 को बंद हो गई तो खुले बाजार में कपास के भाव गिर जाएंगे और किसानों को भारी नुकसान होगा। मुख्यमंत्री ने किसानों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार से अप्रैल 2026 तक कपास खरीद योजना जारी रखने की मांग की।

किसानों की उम्मीदें और सरकार की संवेदनशीलता

सांसद अनूप धोत्रे के माध्यम से भी इस मुद्दे को केंद्र सरकार तक पहुंचाया गया, सरकार द्वारा किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेने से ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों की उम्मीदें फिर से जाग उठी हैं। अनेक किसानों ने विधायक रणधीर सावरकर की संवेदनशीलता, समय पर उठाए गए कदमों और किसानों के प्रति उनकी तड़प की सराहना की है। सरकार ने उनके नेतृत्व को मान्यता देते हुए उन्हें विभिन्न समितियों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी सौंपी हैं।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स