अकोला कलेक्ट्रेट को धमकी मिलने की बाद जांच के लिए पहुंचे सुरक्षा जवान (फोटो नवभारत) 
अकोला

अकोला कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, SP चांडक बोले- यह बेवकूफी भरी हरकत, होगी सख्त कार्रवाई

Akola News: अकोला कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया। कार्यालय खाली कर सील किया गया। बम स्क्वॉड की जांच जारी है, साइबर सेल आरोपी की तलाश में जुटी है।

आकाश मसने

Akola Collector Office Bomb Threat: अकोला शहर में उस समय खलबली मच गयी थी जब अकोला के जिलाधिकारी कार्यालय (कलेक्ट्रेट) को बम से उड़ा देने की धमकी मिली। जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी कार्यालय के अधिकृत ई-मेल पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा धमकी दी गयी। जिसके कारण खलबली मच गयी थी। जिला प्रशासन तथा पुलिस दल द्वारा युद्ध स्तर पर संपूर्ण जांच की गयी।

गुरूवार की सुबह 11 बजे के लगभग जिलाधिकारी कार्यालय की सरकारी ई-मेल आईडी पर एक ई-मेल प्राप्त हुआ कि, दोपहर 2 बजे तक कार्यालय खाली करो अन्यथा बम विस्फोट किया जाएगा। यह ई-मेल मिलते ही तुरंत पुलिस अधीक्षक को यह जानकारी दी गयी।

इस बात की गंभीरता को समझते हुए तुरंत संपूर्ण जिलाधिकारी कार्यालय तुरंत खाली किया गया। सभी अधिकारी, कर्मचारी कार्यालय से निकल कर सुरक्षित स्थान पर आ गए। जिलाधिकारी कार्यालय परिसर पूरी तरह से सील किया गया। दोपहर 2 बजे तक पुलिस द्वारा पूर्ण तकनीकी जांच की गयी।

साइबर सेल सक्रिय हुआ

जिलाधिकारी कार्यालय को यह धमकी भरा ई-मेल कहां से भेजा गया, किस आईपी एड्रेस से भेजा गया, इसके पीछे कौन है, इसकी जांच करने के लिए और इसका पता लगाने के लिए पुलिस विभाग का साइबर सेल बहुत तेजी के साथ सक्रिय हो गया है। तकनीकी जांच युद्ध स्तर पर शुरू है। इसी तरह संपूर्ण क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है। इसी तरह शहर भर में सुरक्षा व्यवस्था में वृद्धि की गयी है।

दोषी का शीघ्र पता लगाया जाएगा

पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक ने कहा कि फिलहाल तो ऐसा लगता है कि यह किसी व्यक्ति की बेवकूफी पूर्ण हरकत है। साइबर सेल द्वारा इसकी गंभीरता के साथ जांच शुरू है। शीघ्र ही ई-मेल भेजने वाले का पता लगाया जाएगा। दोषी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है। पुलिस अपना काम गंभीरता के साथ कर रही है। सभी जगह पुलिस की तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था है।

कैसे हुई जांच?

जांच के लिए पुलिस विभाग द्वारा विशेष दल तैयार किए गए थे। घटना स्थल पर तुरंत सुरक्षा दल पहुंच गया। इसी तरह बम शोधक तथा नाशक पथक, श्वान पथक, आतंकवाद विरोधी पथक, पूर्ण पुलिस दल, अग्निशमन विभाग तथा एम्बुलेन्स तुरंत जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गयी। इसके पश्चात संपूर्ण जिलाधिकारी कार्यालय की प्रत्येक मंजिल, सभी कमरे, अलमारियां, वाहनतल और आस पास के संपूर्ण परिसर की गंभीरता से साथ पुलिस दल ने बम शोध पथक द्वारा जांच की।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला