अकोला

अकोला में बजरंग दल का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन; अवैध कब्जों और जिहादी मानसिकता के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग

अकोला में बजरंग दल ने अवैध कब्जों और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

रूपम सिंह

Akola Bajrang Dal Protest: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम निवेदन सौंपकर बढ़ती विकृत जिहादी मानसिकता, अवैध कब्जों और सुनियोजित षड्यंत्रों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।

यह निवेदन बजरंग दल के जिला संयोजक प्रेम आमकर, राहुल कानडे, सूरज भगेवार के नेतृत्व में दिया गया है। निवेदन देने से पूर्व बजरंग दल की ओर से जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष आक्रामक तरीके से प्रदर्शन किया गया। निवेदन में कहा गया है कि लव जिहाद, जबरन धर्मांतरण, अवैध भूमि कब्जा और समाज में वैमनस्य फैलाने वाली गतिविधियां राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा और सद्भाव के लिए गंभीर खतरा बन चुकी हैं।

निवेदन में नासिक की प्रतिष्ठित संस्थाओं के आसपास उजागर हुए लव जिहाद के मामलों का उल्लेख करते हुए कहा गया कि अब यह षड्यंत्र सुशिक्षित समाज और व्यावसायिक क्षेत्रों तक फैल चुका है। उत्तर प्रदेश में युवतियों का शारीरिक शोषण कर ब्लैकमेल और जबरन धर्मांतरण करवाने की घटनाओं को भी इसमें शामिल किया गया है।

दिल्ली ब्लास्ट में महिला आतंकवादीइसी तरह दिल्ली लाल किले ब्लास्ट में अलफलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े मुस्लिम डॉक्टरों की संलिप्तता का हवाला देते हुए निवेदन में कहा गया कि महिला डॉक्टर भी इस आतंकी गतिविधि में शामिल रही। बजरंग दल ने निवेदन में यह भी कहा कि देश के विभिन्न शहरों में वन भूमि, सार्वजनिक भूमि, रेल विभाग और सेना की सुरक्षित भूमि पर सुनियोजित तरीके से अवैध कब्जे किए जा रहे हैं, जो सीधे तौर पर राष्ट्रीय सुरक्षा को चुनौती है।

पाइंटरधार्मिक भावनाओं को आहत किया जाताइसके अलावा खानपान की वस्तुओं को अपवित्र कर समाज में वैमनस्य फैलाने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने की घटनाओं का भी उल्लेख किया गया। निवेदन में मांग की गई है कि ऐसे राष्ट्रविरोधी और आपराधिक मानसिकता वाले तत्वों को चिह्नित कर त्वरित एवं कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

असामाजिक तत्वों पर नकेल कसकर देश में शांति और सद्भाव बनाए रखे। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री गणेश कालकर, संजय दुबे, हरिओम पांडे, राजू मंजूलकर, संदीप निकम, अतुल आयचित, संतोष करडे, पंकज खत्री, गोपाल राजवैद्य उपस्थित थे।

तुम्हारे बाप का देश नहीं है...थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल, बोले- तुरंत बर्खास्त करो

Railway Alert: 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान, यात्री अपने साथ जरूर रखें ये 10 ओरिजिनल ID

गोल्डी बराड़ FBI की टॉप 10 मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल, पता बताने वाले को मिलेगा करोड़ों का इनाम

Weather Update: दिल्ली-UP से बिहार तक आज फिर होगी बारिश! मौसम विभाग ने 15 राज्यों में जारी किया बारिश का अलर्ट

‘वॉयस ऑफ हिंद’ आतंकी साजिश केस में NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, चार ISIS आतंकियों को सजा