अकोला हत्या मामला  (सोर्सः सोशल मीडिया)
अकोला

अकोला में चाकू से वार कर आकाश गवई की हत्या, दो दिन में दूसरी वारदात से दहशत

Akola Police Investigation: अकोला के गौरक्षण मार्ग पर बिजली कंपनी के उपकेंद्र के पास कृषि नगर निवासी आकाश गवई की अज्ञात हमलावरों ने चाकू से वार कर हत्या कर दी।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • गौरक्षण मार्ग पर नाश्ते की गाड़ी के पास आकाश गवई की चाकू से वार कर हत्या।

  • स्विफ्ट डिजायर कार से आए अज्ञात हमलावरों ने अचानक किया जानलेवा हमला।

  • दो दिन के अंतराल में दूसरी हत्या से अकोला शहर में भय और आक्रोश।

  • कृषि नगर के नागरिकों और महिलाओं ने खदान पुलिस थाने पर मोर्चा निकालकर आरोपियों की गिरफ्तारी मांगी।

Akola Murder Case: अकोला शहर में लगातार हो रही हत्याओं से कानून-व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं, खदान पुलिस थाना क्षेत्र के गौरक्षण मार्ग पर बिजली कंपनी के उपकेंद्र के पास कृषि नगर निवासी आकाश गवई की अज्ञात हमलावरों ने चाकू से वार कर निर्मम हत्या कर दी। दो दिन के अंतराल में शहर में दूसरी हत्या की घटना सामने आने से नागरिकों में भय का माहौल है।

शनिवार को कृषि नगर के नागरिकों ने खदान पुलिस थाने पर मोर्चा निकालकर आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। गवई गौरक्षण मार्ग पर खड़ी नाश्ते की गाड़ी पर नाश्ता कर रहे थे। इसी दौरान स्विफ्ट डिजायर कार से आए हमलावरों ने उन पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया, हमलावरों ने आकाश को संभलने का मौका दिए बिना चाकू से कई वार किए। हमले में उनकी मौत हो गई।

घटना स्थल का निरीक्षण

घटना की जानकारी मिलते ही खदान पुलिस थाने का दल मौके पर पहुंचा। स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू की। हमले के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। हत्या पुरानी रंजिश, व्यक्तिगत विवाद या किसी अन्य कारण से हुई, इसका पता आरोपियों की गिरफ्तारी और पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा।

महिला थानेदार निलंबित

प्रदर्शन में महिलाओं की बड़ी भागीदारी आकाश की हत्या से नाराज कृषि नगर के नागरिकों ने शनिवार को खदान पुलिस थाने पर मोर्चा निकाला, इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। आक्रोशित लोगों को समझाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी, प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि पुलिस अधीक्षक स्वयं उनसे मिलने आएं और सिविल लाइंस पुलिस थाने की महिला थानेदार को निलंबित किया जाए, मांगें पूरी होने तक वहां से नहीं हटने की चेतावनी भी दी गई।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सतीश वानखड़े नामक संदिग्ध के घर सिविल लाइंस की महिला थानेदार ने चाय-नाश्ता किया था। इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मोर्चे के दौरान किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय और खदान पुलिस थाने के बाहर कड़ा पुलिस बंदोबस्त तैनात किया गया।

वाहन के सुराग मिलने का पुलिस का दावा

खदान पुलिस ने भरोसा दिलाया कि आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास जारी पुलिस के अनुसार, जिस वाहन से हमलावर आए थे, उसका सुराग मिला है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने नागरिकों से जांच पर विश्वास रखने की अपील की। फिलहाल हत्या के कारणों और हमलावरों की पहचान को लेकर जांच जारी है।

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी लामबंदी तेज; DMK, पवार से खड़गे-राहुल और सोनिया करेंगे मुलाकात

8th Pay Pension से कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में तगड़ी बढ़ोतरी; 25,000 की मूल पेंशन पर कैलकुलेशन देखें

Delimitation Bill का रास्ता साफ! लोकसभा में होंगी 816 सीटें, 273 का होगा इजाफा, ऐसे पारित हो सकता है बिल

RSS Rashtra Vandanam: दिल्ली में RSS का राष्ट्र वंदनम् कार्यक्रम, 9000 स्वयंसेवकों ने किया योगासन

PM Modi Man Ki Baat: पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम, कहा- इस साल भारतीय युवाओं ने दुनियाभर में बनाई पहचान