पगडंडी सड़क (सोर्सः सोशल मीडिया)
अकोला

Akola News: अकोला में पगडंडी सड़कों की हालत खराब, खेतों तक पहुंचना किसानों के लिए मुश्किल

Akola Farmers Problems: अकोला जिले में 746 पगडंडी सड़कों को मंजूरी के बावजूद कई रास्तों की हालत खराब है। किसानों को खेतों तक पहुंचने तथा कृषि सामग्री और उपज लाने-ले जाने में परेशानी हो रही है।

आंचल लोखंडे

Akola Farm Path Roads: अकोला जिले की अकोला तहसील के साथ साथ अकोट, बालापुर, तेल्हारा, मुर्तिजापुर, पातुर, बार्शीटाकली आदि सभी तहसीलों में छोटे छोटे गांवों में जानेवाले कई छोटे रास्तों की हालत खराब है। इसी तरह सर्वाधिक खराब स्थिति जिले की पगडंडी सड़कों की है। इन बारिश के दिनों में पगडंडी सड़कों की हालत बहुत अधिक खराब हो जाती है जिस कारण किसानों को खेतों में आने जाने में काफी असुविधा और तकलीफ का सामना करना पड़ता है। किसान इन पगडंडी सड़कों पर स्थित कीचड़ में आना जाना करते हैं। किसान खेत पगडंडी रास्ते इस योजना पर अमल करने के लिए जिले में 618 गांव बताए गए हैं।

इसी तरह अन्य 128 गांव इस तरह 746 पगडंडी सड़कों का चयन किया गया है। लेकिन कई पगडंडी सड़कों पर अतिक्रमण होने के कारण या अन्य किसी तकनीकी कारण से पगडंडी सड़कों के काम नहीं हो सके हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 746 पगडंडी सड़कें मंजूर की गई हैं। जानकारी के अनुसार जिले की तेल्हारा, अकोट और बालापुर के साथ अन्य कुछ तहसीलों में पगडंडी रास्तों की हालत बहुत ही खराब है। कुछ पगडंडी सड़कें इतनी खराब हो गयी हैं कि वहां किसान अपना ट्रैक्टर और बैलगाड़ी लेकर भी नहीं जा सकते हैं। इस कारण किसानों को अपने खेतों में जाने के लिए पैदल ही आना जाना पड़ता है।

खेतों में सामग्री ले जाना मुश्किल

कुछ किसानों से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि कुछ पगडंडी सड़कों की हालत इतनी खराब है कि, खेतों में लगने वाली सामग्री खेतों तक ले जाना मुश्किल हो रहा है। इसी तरह कृषि उत्पादनों को अपने घर या मंडी तक ले जाना आसान नहीं है। इसलिए जिले में कुछ पगडंडी सड़कों का निर्माण और दुरुस्तीकरण शीघ्र अतिशीघ्र किया जाना बहुत जरूरी है। कुछ किसानों ने कहा कि, पगडंडी सड़कों की हालत खराब होने के कारण हम लोगों को नियमित रूप से आवागमन में काफी तकलीफ होती है।

शीघ्र सुधारी जानी चाहिए हालत

इस बारे में स्थानीय किसान दीपेश तिवारी के साथ साथ अनेक किसानों से बातचीत करने पर उन्होंने कहा कि, सरकार का काम है कि वह तुरंत पगडंडी सड़कों की स्थिति सुधारें जिससे किसान अपने खेतों में आना जाना कर सके। उन्होंने बताया कि खेतों से मुख्य सड़क तक आने में किसानों को भारी तकलीफों का सामना करना पड़ता है।

अभिषेक बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, विदेश जाने की मिली सशर्त मंजूरी, कलकत्ता HC का फैसला पलटा

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज मामले में गृह मंत्री देंगे जवाब, सरकार संसद में चर्चा के लिए तैयार

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

मानसून सत्र में नहीं थम रहा गतिरोध, प्रश्नकाल और शून्यकाल चढ़े हंगामें की भेंट, सभापति की अपील रही बेअसर

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब