अकोला पुलिस की कार्रवाई (सौजन्य-नवभारत) 
अकोला

अकोला में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, स्पेशल ऑपरेशन में 90 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

Akola Police Action Against Illegal Liquor: अकोला जिले में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ स्पेशल अभियान चलाते हुए 90 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने लाखों का माल जब्त किया।

प्रिया जैस

Akola News: अकोला जिले में अवैध देशी और गावठी शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक ने सभी उपविभागीय पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी और स्थानीय अपराध शाखा प्रमुख को एक दिवसीय सुनियोजित विशेष ऑपरेशन चलाने के निर्देश दिए थे।

इस आदेश के तहत जिले के सभी थाना प्रभारी और अपराध शाखा ने अपनी गुप्त यंत्रणा सक्रिय कर अवैध शराब रखने, परिवहन करने और बेचने वालों के खिलाफ गोपनीय जानकारी जुटाकर कानूनी कार्रवाई की। इस विशेष अभियान के अंतर्गत जिलेभर में अवैध शराब के खिलाफ जोरदार प्रहार किया गया। इस ऑपरेशन में कुल 90 मामले दर्ज किए गए और 90 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही 11,39,040 रु. मूल्य की अवैध शराब जब्त कर नष्ट की गई।

लाखों का माल जब्त

इन कार्रवाइयों में अकोला शहर विभाग ने 21 मामलों में 21 आरोपी गिरफ्तार कर 1,60,195 रु. मूल्य का माल जब्त किया। इसी तरह बालापुर उपविभाग में 16 मामलों में 14 आरोपी गिरफ्तार कर 2,89,515 रु. मूल्य का माल, अकोट उपविभाग में 25 मामलों में 25 आरोपियों को गिरफ्तार कर 2,64,650 रु. मूल्य का माल, मुर्तिजापुर उपविभाग में 28 मामलों में 27 आरोपियों को गिरफ्तार कर 4,24,680 रु. मूल्य का माल, स्थानीय अपराध शाखा, अकोला में 4 मामलों में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर 1,28,500 रु. मूल्य का माल जब्त किया है।

एलसीबी द्वारा जब्त किया गया माल उक्त क्षेत्र के उप विभाग में शामिल हैं। इस प्रकार, जिलेभर में शराब प्रतिबंध कानून के तहत 90 आरोपियों पर मामला दर्ज कर कुल 11.39 लाख रु. की अवैध शराब जब्त की गई। यह विशेष अभियान पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बी। चंद्रकांत रेड्डी के मार्गदर्शन में सभी पुलिस उप विभागीय अधिकारी, एलसीबी के पुलिस निरीक्षक शंकर शेलके, थाना प्रभारी और पुलिस विभाग ने की है।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; नितिन गडकरी ने डाला वोट

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं