File Photo 
अकोला

यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी को पांच साल कैद की सजा

नवभारत डेस्क

अकोला. अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एस.पी. गोगरकर के न्यायालय ने नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में आरोपी को पांच साल कैद की सजा सुनाई.

मिली जानकारी के अनुसार, 10 मई 2021 की रात उक्त नाबालिग लड़की घर के अहाते में खेल रही थी. लेकिन तभी पड़ोस की महिला ने आकर घरवालों को बताया कि आपकी बेटी को आरोपी पुराना शहर निवासी शुभम चांदणे अपने साथ ले गया है. साथ ही लड़की के घर आने पर उसने हकीकत बताई. पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया.

जांच के बाद आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. प्रकरण में सरकार पक्ष ने सात गवाहों का परीक्षण कराया. जबकि बचाव पक्ष ने तीनों की गवाही ली. कोर्ट ने सरकार के साक्ष्यों को स्वीकार करते हुए आरोपी को पोक्सो एक्ट के तहत दोषी ठहराया और पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई.

साथ ही पांच हजार रुपये अर्थदंड और जुर्माना अदा न करने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास का प्रावधान किया गया है. सरकारी पक्ष की ओर से अतिरिक्त सरकारी वकील शीतल भूतड़ा ने पक्ष रखा. पुराना शहर थाना के उप निरीक्षक प्रवीण पाटिल, महिला पुलिस वैशाली व जांच अधिकारी पीएसआई वर्षा राठौड़ ने सहयोग किया है.

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज