अकोला में सड़क हादसा (डिजाइन फोटो) 
अकोला

अकोला राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे खड़े लोगों को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, 3 की मौत

Major Accident on Akola Highway: महाराष्ट्र के अकोला जिले से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। इस सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

प्रिया जैस

Akola Accident News: महाराष्ट्र के अकोला जिले में एक राजमार्ग पर खड़े लोगों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया। ये लोग अपनी कैब के खराब होने के बाद राजमार्ग पर खड़े थे।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह दुर्घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 53 पर कुरनखेड़ गांव के पास हुई। जिले के बोरगांव मंजू कस्बे का एक दंपति अपना काम खत्म करने के बाद एक अन्य व्यक्ति के साथ कैब से घर जा रहा था लेकिन कैब राजमार्ग पर खराब हो गयी, जिससे उसमें सवार लोगों को उतरना पड़ा और उन्होंने कैब को ले जाने के लिए एक अन्य वाहन को बुलाया।

तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर

बोरगांव मंजू पुलिस थाने के प्रभारी अनिल गोपाल ने ‘पीटीआई-भाषा' से कहा कि जब वे लोग बाहर खड़े थे तो मुर्तिजापुर से अकोला की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि धीरज सिरसठ (35), उनकी पत्नी अश्विनी सिरसठ (30) और कैब चालक आरिफ खान (28) की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अकोला जिला अस्पताल में इलाज उपचार हो रहा है। पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन और उसके चालक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी

जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा

Explainer: जिनपिंग के भारत आने पर क्यों छाया सस्पेंस? पहले भी दे चुके हैं धोखा, इस बार क्या है बीजिंग का इरादा

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा

इत्र कारोबारियों की चमकी किस्मत! रेलवे ने हटाया सालों पुराना बैन, अब देशभर में महकेगी खुशबू